Headlines

Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड


Batwara 1947 Box office Collection: सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ को काफी पसंद किया जा रहा है. हालांकि, इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ के क्लैश में इसको भारी नुकसान उठाना पड़ा. लेकिन फिर भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी और ओपनिंग वीकेंड पर अच्छा खासा कलेक्शन कर डाला. इसी के साथ ही ये सनी देओल और प्रीति जिंटा की जोड़ी की हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म भी बन गई है. चलिए बताते हैं कलेक्शन.

‘बंटवारा 1947’ का तीसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ ने तीसरे दिन यानी कि रविवार को शानदार प्रदर्शन किया. फिल्म की ओपनिंग डे पर शुरुआत भले ही खराब रही लेकिन, शनिवार को इसने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस और रविवार के वीकेंड की छुट्टी का भरपूर फायदा उठाया. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 5.75 करोड़ का बिजनेस किया. इसके बाद दूसरे दिन इसने डबल डिजिट में 13.50 करोड़ का कलेक्शन किया. अब फिल्म ने तीसरे दिन रविवार को भी अच्छा कलेक्शन किया लेकिन इसकी कमाई सिंगल डिजिट में ही रही. सैकनिल्क के अनुसार, शनिवार के मुकाबले रविवार को फिल्म की कमाई 44.4% नीचे गिरी है. बावजूद इसके इसने बॉक्स ऑफिस पर टॉप 10 वीकेंड ओपनर की लिस्ट में एंट्री मार ली. साथ ही फिल्म ने सनी देओल और प्रीति जिंटा के करियर में भी बड़ा रिकॉर्ड सेट किया है.
 
– सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म का तीसरे दिन रात 10.30 बजे तक 7.50 करोड़ का कलेक्शन हो चुका है.
– इस पर 21.0% ऑक्यूपेंसी भी दर्ज की गई है. साथ ही फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 26.75 करोड़ पहुंच गया है. 

यह भी पढ़ें: Awarapan 2 बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

प्रीति जिंटा-सनी देओल की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बनी, 4 को पछाड़ा

इतना ही नहीं, ‘बंटवारा 1947’ ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का आंकड़ा पार ना किया हो या फिर कोई और बड़ा रिकॉर्ड ना सेट किया हो लेकिन बतौर जोड़ी प्रीति जिंटा-सनी देओल की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म जरूर बन गई है. इसने इस जोड़ी की 4 फिल्मों को पछाड़ दिया है, जिसमें उनकी ‘द हीरो’ और ‘फर्ज’ जैसी फिल्मों के नाम शामिल है. ‘बंटवारा 1947’ ने इस जोड़ी की हाईएस्ट वीकेंड ओपनर फिल्म ‘द हीरो’ को पीछे छोड़ दिया है, जिसका लाइफटाइम कलेक्शन 26.23 करोड़ रहा था.


 
प्रीति जिंटा-सनी देओल की फिल्मों का रिकॉर्ड

द हीरो 
ओपनिंग- 2.22 करोड़
ओपनिंग वीकेंड- 6.31 करोड़
इंडिया नेट कलेक्शन- 26.23 करोड़
वर्ल्डवाइड- 40.06 करोड़

फर्ज
ओपनिंग- 1.07 करोड़
ओपनिंग वीकेंड- 3.08 करोड़
इंडिया नेट- 11.27 करोड़
वर्ल्डवाइड- 16.45 करोड़

भैयाजी सुपरहिट
ओपनिंग- 1 करोड़
ओपनिंग वीकेंड- 3.20 करोड़
इंडिया नेट- 6.25 करोड़
वर्ल्डवाइड- 8.20 करोड़
बजट- 40 करोड़

हीरोज
ओपनिंग- 2.09 करोड़
ओपनिंग वीकेंड- 6.78 करोड़
इंडिया नेट कलेक्शन- 12.63 करोड़
वर्ल्डवाइड- 23.94 करोड़
बजट- 18 करोड़

ऊपर दी गई लिस्ट में सलमान खान की फिल्म ‘हीरोज’ का नाम भी शामिल है, जिसमें प्रीति जिंटा और सनी देओल भी थे. हालांकि, इस फिल्म में प्रीति को सलमान खान के अपोजिट कास्ट किया गया था और सनी देओल का अलग रोल था. वो एक आर्मी अफसर के रोल में थे, जो युद्ध में अपने पैर गंवा देते हैं. वहीं, प्रीति जिंटा और सनी देओल की फिल्म ‘भैयाजी सुपरहिट’ 2018 में आई थी, जो फ्लॉप साबित हुई थी. इसमें ‘द हीरो’ और ‘फर्ज’ एवरेज ही रही थी.

2026 की 10वीं टॉप वीकेंड ओपनर बनी ‘बंटवारा 1947’

इसी के साथ ही सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ की 2026 की टॉप 10 वीकेंड ओपनर की लिस्ट में एंट्री हो चुकी है. कोईमोई के अनुसार, इसने दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र और अगस्त्या नंदा की डेब्यू फिल्म ‘इक्कीस’ (22.05 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है. फिल्म ने इस लिस्ट में 10वें नंबर पर जगह बनाई थी. सनी देओल और प्रीति जिंटा की इस फिल्म के लिए बड़ी उपलब्धि है. देखिए टॉप 10 वीकेंड ओपनर की लिस्ट…

1. धुरंधर 2- 466 करोड़ (4 दिन)
2. बॉर्डर 2- 129.89 करोड़
3. धमाल 4- 67.21 करोड़
4. वेलकम टू द जंगल- 65.83 करोड़
5. भूत बंगला- 65.65 करोड़
6. कॉकटेल 2- 50.1 करोड़
7. ओ रोमियो- 34.51 करोड़
8. अल्फा- 34.5 करोड़
9. है जवानी तो इश्क होना है- 28.51 करोड़
10. बंटवारा 1947- 26.75 करोड़

यह भी पढ़ें: सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?

कैसी है सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’?

बहरहाल, अगर बात की जाए कि सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ कैसी है तो इसकी कहानी भारत-पाकिस्तान के बंटवारे पर आधारित है, जिसमें हिंदू और मुस्लमानों के बीच हुए दंगों को दिखाया गया है. इसमें सनी एक मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखते हैं वहीं, प्रीति जिंटा ने उनकी पत्नी का रोल प्ले किया है. वहीं, फिल्म में शबाना आजमी और अली फजल जैसे कलाकार भी हैं. क्रिटिक्स और दर्शकों को इसकी कहानी पसंद आई है. सिंपल शब्दों में कहें तो नई कहानी के साथ ‘गदर’ वाला फील देती है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *