उत्तर प्रदेश के घोसी सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने एक युवक का वीडियो वायरल होने के बाद उसके गाँव की टूटी सड़क बनवाने का भरोसा दिया है. जिस पर यूपी सरकार के मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओम प्रकाश राजभर ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि सपा में तो अखिलेश यादव से ज्यादा अच्छी एक्टिंग करने वाले एक्टर हैं.
दरअसल हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें एक युवक स्थानीय बीजेपी विधायक की शिकायत करते हुए गांव की टूटी-फूटी सड़क बनवाने की मांग की और कहा कि वो इसे लेकर बीडीओ से लेकर विधायक और सीएम दफ़्तर तक में शिकायत कर चुका है लेकिन, उसकी सुनवाई नहीं हुई. जिसके बाद समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने सड़क का भरोसा दिया है.
राजभर ने सपा मुखिया पर कसा तंज
इसी मामले को लेकर ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसा और एक्स पर लिखा- ‘मित्र अखिलेश जी, मुझे कल ये पता चला कि आपकी पार्टी में आपसे बड़े एक्टर भी हैं. जानकर ख़ुशी भी हुई. शोले फ़िल्म का पानी की टंकी वाला सीन फेल है आपके नेता जी की एक्टिंग के आगे महाराज.
कैबिनेट मंत्री ने कहा- आप तो खुद सोशल मीडिया में ऐक्टिव रहते है. ये पोस्ट तो अपने भी देखा होगा. आपके सांसद श्री राजीव राय जी ने कमाल ही कर दिया. सांसद जी का चेला, सांसद जी के कहने पर पानी की टंकी चढ़ गया. टंकी से ही सोशल मीडिया में सड़क बनवाने की अपनी मांग उठा दी. सांसद जी इंतज़ार में बैठे थे कि कब पोस्ट आए और कब वो कहें कि मैं मांगें मानने को तैयार हूं.
लखनऊ में कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप
सुभासपा चीफ ने कहा- सांसद जी ने कहा कि मैं बनवाऊँगा. चेला नीचे आ गया. लाइट, कैमरा, एक्शन की जगह सोशल मीडिया पोस्ट-पोस्ट-पोस्ट टाइप मामला हो गया. सांसद जी ने एक्टिंग में आपको भी पीछे छोड़ दिया मित्र. आप पीडीए के नाम पर एक्टिंग करते हैं लेकिन वो बात नहीं दिखाई देती आपकी एक्टिंग में जो सांसद जी ने करके दिखा दिया. काश सोशल मीडिया में एक्टिंग का भी कोई अवार्ड होता तो आज आपके सांसद जी को हरा पाना किसी के बूते ही बात नहीं होती. उम्मीद है विक्रमादित्य मार्ग पर बहुत जल्द ड्रामा स्कूल खुलने वाला है. जय भारत, जय श्रीराम, जय श्री कृष्ण, जय महाराज सुहेलदेव!’
CM योगी और शिवपाल यादव में मैच फिक्सिंग, AIMIM नेता शादाब चौहान का आरोप
