Headlines

गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए


एक्टर गोविंदा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी खबरों में बने हुए हैं. उनके रानी स्वर्णकार संग अफेयर की खबरें चर्चा में हैं. हालांकि, इस बीच अब गोविंदा का डांस वीडियो वायरल हो रहा है. ये वीडियो पटाया का है. गोविंदा पटाया के एक क्लब में बैकग्राउंड डांसर्स संग डांस करते दिख रहे हैं. वीडियो इंडिपेंडेंस डे सेलिब्रेशन का है. 

गोविंदा का डांस वायरल 

गोविंदा को व्हाइट कलर की शर्ट, ब्लैक पैंट और व्हाइट ब्लेजर में देखा गया. उन्होंने अपने पॉपुलर गानों ‘यूपी वाला ठुमका’, ‘सोनी के नखरे’ पर डांस किया. गोविंदा ने डांस को काफी एंजॉय किया. परफॉर्मेंस खत्म होने के बाद गोविंदा ने सभी फैंस से हाथ भी मिलाया. गोविंदा के डांस को बहुत पंसद किया गया. सोशल मीडिया पर भी फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं. हालांकि, इसी बीच कुछ यूजर्स रानी स्वर्णकार को लेकर भी सवाल कर रहे हैं. रानी स्वर्णकार को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था. 

यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स

गोविंदा का ये वीडियो वायरल है और यूजर्स तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- क्या दिन आ गए यार. वहीं दूसरे ने लिखा- किसी पान मसाला एड से तो बेहतर  है. वहीं एक ने लिखा- कम से कम वो किसी की शादी में तो नहीं डांस कर रहे. एक यूजर ने लिखा- इस बंदे की कदर नहीं कि तुम लोगों ने.

गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए

ये भी पढ़ें-  Box Office: चौथे दिन दोपहर 1 बजे तक 82 करोड़ के पार हुई ‘आवारापन 2’, जानें- बंटवारा 1947 का कलेक्शन

बता दें कि गोविंदा का नाम इन दिनों  रानी स्वर्णकार संग जोड़ा जा रहा है. गोविंदा रानी के साथ मिलकर फिल्म ‘रूपा’ लेकर आ रहे हैं. गोविंदा इस फिल्म से कमबैक कर रहे हैं. ‘रूपा’ में रानी स्वर्णकार फीमेल लीड में नजर आएंगी. गोविंदा और रानी को कई बार साथ में स्पॉट किया गया. इसके बाद गोविंदा के रानी संग अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ा. गोविंदा और उनकी पत्नी का झगड़ा भी पब्लिक में आ गया है.

सुनीता ने गोविंदा को कहा शुगर डैडी

वहीं गोविंदा की पत्नी सुनीता ने तो उन्हें शुगर डैडी तक कह दिया. सुनीता ने कहा, ‘बेटी की उम्र की लड़की लेकर घूम रहे हैं. प्रमोशन के लिए फिल्म पहले बननी भी तो चाहिए. फिल्म बनने के बाद प्रमोशन होता है, पहले नहीं.  शर्म तो होनी चाहिए.’ साथ ही सुनीता ने रानी को लेकर कहा, ‘शुगर डैडी इतना अमीर है तो कम से कम कपड़े तो तरीके के पहनो. कोई स्टैंडर्ड तो हो. हमें देखो स्टाइल में रहते हैं.’

ये भी पढ़ें- ‘पीछे तो देखो…’, पोज दे रहे रवि किशन, मुन्ना भैया और गुड्डू पंडित ने कर दिया कांड, वीडियो वायरल

गोविंदा ने किया रिएक्ट

इसके बाद गोविंदा ने भी रिएक्ट किया. उन्होंने वीडियो बनाकर कहा, ‘देश के सभी बड़े कलाकारों ने उन सभी लड़कियों के साथ काम किया तो यंगस्टर्स रही हैं. आप कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं कि मैं लोगों के दिल से उतर जाऊं. शोहर, इज्जत, दौलत सब मिली है. ऊपरवाले ने सब दिया है. इसका मतलब ये नहीं कि जिसके पास नहीं है उसे आप जलील करें. आप थोड़ा हद में रहिए.’

गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए

बता दें कि गोविंदा और सुनीता ने 11 मार्च 1987 में शादी की थी. दोनों की शादी प्राइवेट सेरेमनी में हुई थी. दोनों ने शुरुआती दिनों में अपनी शादी को कुछ साल सीक्रेट भी रखा था. गोविंदा और सुनीता के 2 बच्चे हैं एक बेटी टीना और एक बेटा यशवर्धन. गोविंदा और सुनीता की शादी में पिछले काफी समय से अनबन की खबरें आ रही थीं. अब ये अनबन पब्लिक में भी देखने को मिल रही है.

फिल्मों में डेब्यू करेंग सुनीता

मालूम हो कि अब सुनीता भी काम कर रही हैं. वो जल्द ही एकता कपूर की फिल्म में दिखेंगी. ये उनकी पहली फिल्म है. इस फिल्म से गोविंदा के बेटे यशवर्धन भी डेब्यू कर रहे हैं. सुनीता ने खुद इस फिल्म के बारे में बात की. इसके अलावा सुनीता को शो ‘लॉकअप 2’ में भी देखा गया. इस शो में उन्हें बहुत पसंद किया गया था. हालांकि, कुछ दिन बाद सेहत खराब होने की वजह से उन्होंने शो छोड़ दिया था. वहीं गोविंदा अब सात साल बाद फिल्मों में कमबैक कर रहे हैं.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *