Viral Old Man Dance Video: शादी अपने घर में हो या अपने किसी करीबी के यहां, इस खुशी के मौके पर छोटे बच्चों से लेकर बड़े तक सब डांस करने का लुफ्त उठाते हैं. हालांकि, ऐसे मौके पर अगर कोई बूढ़े दादाजी डांस करते दिख जाएं वो भी हसीन लड़कियों के साथ, तो सबको हैरानी जरूर होगी. हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक दादाजी दो लड़कियों के साथ डांस करते दिखे. वह बड़े ही मजे से डांस कर रहे होते हैं और उनका वीडियो बन जाता है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग दादा जी की इस हरकत पर मजे ले रहे हैं.
दादाजी के डांस का अनोखा अंदाज
वीडियो के शुरुआत में ही दादाजी एक अलग ही एनर्जी के साथ आर्केस्टा की दो हसीन लड़कियों के साथ ड़ास करते दिख रहे हैं. डांस में मशगूल बुजुर्ग को इस बात का भी इल्म नहीं रह जाता कि उनकी और लड़कियों के बीच उम्र का कितना अंतर है और यही बात सोशल मीडिया यूजर्स को हैरान कर रही है. उनके डांस स्टेप किसी जवान आदमी से कम नहीं हैं. दादाजी को डांस करते देख आसपास लोग उनका वीडियो बनाने लग जाते हैं. बाद में किसी ने यही वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया.
फिर यही बूढ़े लोग खाप पंचायत लगा के लड़कियों के पहनावे और चाल-चलन पर
उनके बाइक पर चलने/बैठने पर टिप्पणियां करते है
फिर उनके फोन तोड़ते है और आने जाने पर पाबंदी लगाने की भी बात करते है..😁😁 pic.twitter.com/KJfrvjvVjB
— Rebellious 2.0🕊️ (@RebelliousPari8) August 16, 2026
यह भी पढ़ें – क्या हुआ जब बच्चों के खेलने वाली फिसलपट्टी पर बंदर आ गया? चौंक गए सब
यूजर्स ने लिए मजे
इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर यूजर तरह-तरह के कमेंट करने लगे. कुछ इन दादाजी के मजे लेते दिख रहे हैं तो कुछ इस हरकत को गलत साबित करने में लगे हैं. एक यूजर लिखता है कि यही बड़े बुजुर्ग दिन में तो संस्कार और मर्यादा का ज्ञान देते फिरते हैं और खुद मौका मिलते ही सब भूल जाते हैं. यही इस समाज का दोगलापन है. एक यूजर बड़े ही मजाकियां अंदाज में लिखता है कि शायद दादाजी को इस बार पेंशन ज्यादा मिल गई, इसलिए अब ये उसे संभाल नहीं पा रहे.
एक यूजर लिखता है इन जैसे लोगों की पेंशन बंद कर देनी चाहिए, तभी इनमें कुछ सुधार होगा. इसके जवाब में एक और यूजर लिखता है कि ऐसे लोग अपने बेटों से लड़-झगड़ कर पैसे लेंगे, लेकिन अपनी अय्याशी बंद नहीं करेंगे. ऐसे में एक यूजर लिखता है कि अब पुराने खिलाड़ी मैदान में उतर चुके हैं तो हमें सावधान रहना होगा. एक यूजर इससे एक कदम और आगे जाकर लिखता है कि हमारे देश को जितना नुकसान इन बुजुर्गों ने पहुंचाया है, उतना किसी ने नहीं.
यह भी पढ़ें – पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
