Headlines

जब ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा


व्हाइट हाउस को भले ही अभी तक नया प्रेस सेक्रेटरी न मिला हो, लेकिन ऐसा लगता है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक नया उम्मीदवार जरूर मिल गया है. फॉक्स न्यूज की रिपोर्टर एलेक्सिस मैकडेम्स ने जब ट्रंप से पूछा कि क्या कैरोलीन लेविट की जगह किसी और को लाया जा सकता है, तो उन्होंने तुरंत इसका विरोध किया. 

कैरोलिन लेविट को लेकर क्या कहा
ट्रंप ने अपनी प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट की जमकर तारीफ की और कहा कि उनकी जगह लेना मुश्किल होगा. इसके अलावा ट्रंप ने उनके नौकरी छोड़ने के फ़ैसले को लेकर भी मजाक किया. ट्रंप ने कैरोलिन लेविट के अपने 2 छोटे बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताने के फैसले का जिक्र करते हुए कहा, “मुझे पता चला कि कैरोलिन लेविट ट्रंप के मुकाबले अपने बच्चों को ज़्यादा पसंद करती हैं और मुझे इस बात की बहुत चिंता है.” 

इसके बाद मैकडेम्स ने जब ट्रंप से पूछा कि लेविट के जाने के बाद वे व्हाइट हाउस के पोडियम पर किसे देखना चाहेंगे. ट्रंप ने मैकडेम्स से कहा कि आप. उन्होंने आगे कहा, “आप कैसी रहेंगी?” ऐसा लग रहा था मानो वह फॉक्स न्यूज़ की संवाददाता को संभावित उत्तराधिकारी के रूप में पेश कर रहे हों.

रिपोर्टर की ही तारीफ करने लगे ट्रंप
इसके बाद ट्रंप ने पास खड़ी लेविट से इस सुझाव पर उनकी प्रतिक्रिया पूछी और फिर मैकडेम्स के काम की तारीफ करने लगे. ट्रंप ने कहा कि मैं हमेशा से आपको पसंद करता आया हूं और साथ ही यह भी कहा कि वह यह काम बखूबी कर सकती हैं.

बता दें कि ये बातचीत इसलिए अहम थी क्योंकि ट्रंप ने लेविट की जगह लेने वाले किसी व्यक्ति के नाम का सार्वजनिक रूप से ऐलान नहीं किया है. मैकडेम्स ने पूछा था कि क्या वह इंटरव्यू के दौरान सिर्फ सुर्खियां बनाना चाहते हैं. हालांकि ट्रंप के जवाब से व्हाइट हाउस पोडियम की दौड़ में एक नया नाम चर्चा में जरूर आ गया है.

बता दें कि लेविट ने इस हफ़्ते की शुरुआत में घोषणा की कि वह अगस्त के आखिर में अपना पद छोड़ देंगी. उन्होंने कहा कि वह अपने परिवार को ज़्यादा समय देना चाहती हैं क्योंकि उनके 2 छोटे बच्चे हैं. उन्होंने कहा कि नौकरी की जरूरतों के कारण उनकी भूमिका और उस तरह की मां बनने की उनकी इच्छा के बीच संतुलन बनाना मुश्किल हो रहा था.

ये भी पढ़ें

भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *