Headlines

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत


उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां के मंसूरी थाना क्षेत्र के गांव नाहल में 12 अगस्त को चार वर्षीय अमन को इलाके के आवारा कुत्तों ने बुरी तरह नोचा था, जिसकी दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गयी. जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.

पोस्टमार्टम के बाद बच्चे के शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया.गांव में बच्चे की मौत से मातम पसर गया है, वहीं पूरे इलाके में आवारा कुत्तों की दहशत है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है.

यह भी पढ़ें: अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, ‘झूठ का प्रचार करने वालों…’

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, अमन पुत्र अनीस, उम्र करीब चार वर्ष, बुधवार 12 अगस्त 2026 को करीब 11:30 बजे घर के बाहर था.  इसी दौरान स्ट्रीट डॉग्स ने उस पर हमला कर दिया. परिजनों के मुताबिक, करीब 5-6 स्ट्रीट डॉग ने नौ जगह गजा पैरों के पास मासूम को काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. 

घटना के बाद परिजन घायल बच्चे को उपचार के लिए पहले डासना हॉस्पिटल, फिर सरकारी हॉस्पिटल ले गए. हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा था. 

चार दिन से चल रहा था इलाज 

बच्चे को कई स्ट्रीट डॉग ने बुरी तरह काटकर घायल किया था. दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार सुबह डॉक्टरों ने मासूम की मौत की जानकारी परिजनों को दी. बच्चे की मौत की खबर सुनते ही परिवार में मातम पसर गया. दिल्ली के  गुरु तेग बहादुर अस्पताल में ही अमन का पोस्टमार्टम किया गया है. अमन तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था वही अमन के पिता वेल्डिंग वाली एक कंपनी में काम करते हैं.

उधर आवारा कुत्तों से पूरे गांव दहशत फैल गयी है, लोगों ने छोटे बच्चों को घरों में कैद कर दिया है. इसके अलावा अकेले बच्चों को बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है. स्थानीय निवासियों का कहना है कि नगर निगम प्रशासन आवारा कुत्तों की रोकथाम के लिए कुछ नहीं कर रहा.

यह भी पढ़ें: ‘पार्टी की मंशा के अनुरूप काम…’, BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *