Headlines

जय श्री राम बोलो और 500 रुपये डिस्काउंट पाओ, कोलकाता के डॉक्टर ने मरीजों के लिए निकाला ऑफर, यूजर्स हुए शॉक्ड


अस्पताल में मिलने वाले डिस्काउंट के आपने कई विज्ञापन देखे होंगे. कभी डॉक्टर डे पर तो कभी किसी स्पेशल दिन पर. अस्पताल अपने मरीजों की सुविधा के लिए ऐसे ऑफर लाते रहते हैं. लेकिन कभी आपने किसी डॉक्टर को नारा लगाने वाले मरीजों के लिए डिस्काउंट की घोषणा करते सुना? दरअसल, कोलकाता के कार्डियोलॉजिस्ट पीके हाजरा ने एक पोस्टर जारी कर अपने सभी मरीजों को ये ऑफर दिया कि अगर वे जय श्री राम का नारा लगाते हैं तो उन्हें कंसल्टेंट फीस में 500 रुपये की छूट दी जाएगी. उनका ये पोस्टर अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

जय श्री राम बोलो और 500 रुपये डिस्काउंट पाओ

दरअसल, सोमवार को कोलकाता में ‘जय श्री राम’ बोलने पर हृदय रोग से पीड़ित तीन मरीजों को 500 रुपये प्रति मरीज की छूट मिली. शहर के इंटेंसिव कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. प्रकाश कुमार हजरा ने रविवार दोपहर को “जय श्री राम” कहने वाले सभी मरीजों को छूट की पेशकश की थी, साथ ही एक क्यूआर कोड भी दिया था. डॉक्टर कालरा ने द टेलिग्राफ ऑनलाइन को बताया कि “मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा से प्रेरित हूं. जय श्री राम कोई धार्मिक नारा नहीं है. यह एक राजनीतिक नारा है. मैंने जो पोस्ट किया और उसे जारी किया, वह बिल्कुल सही है. मैं तो बस लोगों की मदद कर रहा हूं.”

डॉक्टर ने दिया बंगाल के कांग्रेस नेता का उदाहरण

डॉक्टर हजरा ने महान चिकित्सक और कांग्रेस के दिग्गज नेता बिधान चंद्र रॉय का उदाहरण दिया, जिन्होंने 26 जनवरी 1950 से लेकर 1 जुलाई 1962 को अपनी मृत्यु तक बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया था. डॉ. रॉय कार्डियोलॉजिकल सोसायटी ऑफ इंडिया के पहले अध्यक्ष भी थे. “बिधान बाबू एक महान चिकित्सक और कांग्रेस नेता थे जो मुख्यमंत्री बने और वो सीपीएम से जुड़े ऐसे डॉक्टर भी हैं जो ‘लाल सलाम’ कहते हैं. मुझे राजनीतिक राय रखने का अधिकार है, मैं ‘जय श्री राम’ क्यों नहीं कह सकता?” हाजरा ने अपनी राय रखते हुए पूछा.

यह भी पढ़ें: Viral Video: गजब! तेल संकट के बीच कुत्ते की पीठ पर टंकी रख पेट्रोल भरवाने पहुंचा शख्स, वीडियो देख आएगी हंसी

यूजर्स बोले, मरीजों से धार्मिक नारा लगवाना बिल्कुल गलत है

सोशल मीडिया पर जैसे ही ये मामला वायरल हुआ वैसे ही लोगों ने इसे लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दीं. एक यूजर ने लिखा…जिसे जय श्री राम बोलने से दिक्कत है वो डॉक्टर साहब से इलाज ना लें. एक और यूजर ने लिखा…मरीजों से धार्मिक नारे लगवाकर डिस्काउंट देना ये एक संकीर्ण मानसिकता है, सभी को अपना धर्म मानने का हर देश का संविधान देता है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…जय श्री राम भगवान राम से जुड़ा नारा है और ये पूरी तरह से धार्मिक ही लगता है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: RCB जर्सी से हुआ नामकरण, महाराष्ट्र के कपल ने बेटे का नाम रखा विराट, वीडियो हुआ वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *