Headlines

JSSC CGL JPSC Highlights: छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार, अभिजीत दीपके बोले- देवेंद्र भाई को बधाई


झारखंड सरकार की ओर से परीक्षाओं को रद्द करने के फैसले पर अब सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने आंदोलनकारी छात्रों को बधाई दी है. अभिजीत दीपके ने एक्स पर लिखा, ”झारखंड के सभी छात्रों और इस लड़ाई का नेतृत्व करने वाले सभी लोगों को, खासकर देवेंद्रनाथ महतो को बधाई. आपकी यह लड़ाई देश भर के और भी कई छात्रों को प्रेरित करेगी.” बता दें कि 24 दिनों से चल रहे छात्र आंदोलन के बीच हेमंत सोरेन सरकार ने आंदोलनकारियों की सबसे बड़ी मांग मानते हुए वर्ष 2024 में आयोजित जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया. इसके अलावा टीडीपीएल नामक एजेंसी द्वारा राज्य में कराई गई सभी प्रतियोगिता परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *