Headlines

‘दारू पीकर आता था प्रिंसिपल’, दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड


कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) देशभर में ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान चला रही है. इस बीच महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में एक स्कूल के शराबी प्रिंसिपल पर कार्रवाई हुई है. उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है. प्रिंसिपल दारू पीकर स्कूल आता था. सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने इस बारे में जानकारी दी है. इस दौरान उन्होंने अब्दुल और उसके दिवंगत पिता का भी जिक्र किया.

सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ”हिंगोली जिले के लिंबाला गांव वालों के लिए यह पहली बड़ी जीत है. शराबी प्रिंसिपल को सस्पेंड कर दिया गया है. मैं यह जीत अब्दुल और उनके पिता को समर्पित करना चाहता हूं. जैसा कि अब्दुल ने कल (17 अगस्त) कहा था कि अब रुकना नहीं है, स्कूल ठीक करके ही रहेंगे.”

ग्रामीणों ने 5 बार लिखित में की थी अधिकारी से शिकायत- अभिजीत

दीपके ने कहा कि यहां के गांव वालों ने अभी तक पांच बार लिखित में शिकायत की थी. इसके बावजूद भी यहां के अधिकारी ने कोई कार्रवाई नहीं की. लेकिन जब हमने शनिवार को ये मुद्दा उठाया और हमने कहा कि अगर उस प्रिसिंपल को हटाया नहीं जाता है तो हम यहां पर आंदोलन करेंगे. आज सुबह उस प्रिंसिपल को हटाया गया.  

अभिजीत दीपके ने शिक्षा अधिकारी से किया सवाल

CJP के फाउंडर ने कहा, “ये कह रहे हैं कि हमने तुरंत एक्शन लिया. दो साल से आप लोग सो रहे थे. शिक्षा अधिकारी से मैं पूछना चाहता हूं कि अगर उनके बच्चों के सामने कोई प्रिंसिपल दारू पीकर क्लास में सोता तो क्या ये ऐसे ही चुप रहते? ये जितने भी एजुकेशन डिपार्टमेंट के अधिकारी हैं, वो अपने बच्चों को तो प्राइवेट स्कूलों में भेज देते हैं लेकिन इनकी जो जिम्मेदारी है सरकारी स्कूलों को ठीक करना, उन पर ये काम नहीं करते. क्योंकि इनके बच्चे प्राइवेट स्कूलों में हैं और यहां पर गरीब, मजदूर और किसानों के बच्चे पढ़ रहे हैं.”

मराठी भाषा विवाद: RTO से हिंदी में बात करने वाले चालकों पर होगा एक्शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *