Headlines

तेजस्वी ने HAM संरक्षक को दे दी श्रद्धांजलि, अब मांझी बोले- ‘नशा…’


पटना स्थित आरजेडी के प्रदेश कार्यालय में बीते सोमवार (17 अगस्त, 2026) को दशरथ मांझी की पुण्यतिथि मनाई गई. इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने दशरथ मांझी की जगह हम के संरक्षक जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) का नाम ले लिया. उन्होंने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को ही श्रद्धांजलि दे दी. इस पर अब मांझी की प्रतिक्रिया आई है.

केंद्रीय मंत्री ने आज (मंगलवार) अपने एक्स हैंडल से पोस्ट किया और तेजस्वी यादव पर चुटकी ली. लिखा, “नशा शराब में होती तो नाचती बोतल… लगता है बाबू साहब का रात वाला उतरा नहीं था, इसलिए मुझे श्रद्धांजलि दे रहे हैं.”

जीतन राम मांझी ने कहा, “अगर हालात नहीं सुधरे तो आने वाले वक्त में ये जनाब जीते जी अपने पिता लालू जी एवं राबड़ी जी को भी श्रद्धांजलि दे देंगे. नशा कुछ भी करा सकता है.”

यह भी पढ़ें- सुपर CM जिंदाबाद… नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, संजय झा से क्या बात हुई?

एक्स पर यूजर्स ने लिए मजे

जीतन राम मांझी के इस पोस्ट पर यूजर्स कमेंट कर मजे ले रहे हैं. संजीव कुमार यादव ने लिखा, “दिल पर मत लीजिए, टाइम तो हो ही गया है…”, एक दूसरे यूजर ने लिखा, “आपने जिंदा रहते बिहार के लिए क्या किया है, अपने परिवार के विकास के अलावा? ऐसे में आपके जैसे नेता को श्रद्धांजलि दे ही देना चाहिए.”

कार्यक्रम में तेजस्वी यादव ने क्या कहा?

दरअसल सोमवार को जब आरजेडी का कार्यक्रम शुरू हुआ तो तेजस्वी यादव ने अपना संबोधन शुरू किया. इस मौके पर तेजस्वी यादव ने कहा, “जीतन राम मांझी जी की श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित…”, इतना कहते ही कार्यकर्ता आवाज देने लगे दशरथ मांझी… इसके बाद जाकर तेजस्वी यादव ने अपनी भूल सुधारी. अब तेजस्वी यादव का ये वीडियो एक तरफ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है तो दूसरी ओर मांझी ने भी जवाब दे दिया है.

यह भी पढ़ें- बिहार: शिक्षकों के तबादले पर लगी रोक, पटना HC ने क्या कहा?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *