Kal Ka Rashifal, 19 August 2026 (कल का राशिफल): बुधवार का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के सभी 12 जातकों के लिए ग्रह-नक्षत्रों के दृष्टिकोण से बेहद खास रहने वाला है. कल श्रावण शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि शाम 07:19 बजे तक रहेगी, जिसके बाद अष्टमी तिथि का आरंभ होगा. इसके साथ ही स्वाति नक्षत्र सुबह 06:46 बजे तक प्रभावी रहेगा, जिसके बाद विशाखा नक्षत्र का संचार होगा. योग की बात करें तो ब्रह्म योग देर रात 03:44 बजे तक रहेगा.
बुधवार का यह पावन दिन भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के लिए अत्यंत फलदायी माना जाता है. स्वाति नक्षत्र और ब्रह्म योग के प्रभाव से कई राशियों के जातकों को करियर में तरक्की, नई बिजनेस डील और आर्थिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं.
आइए जानते हैं पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान (जयपुर – जोधपुर) के विख्यात भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्लेषक डा. अनीष व्यास से 19 अगस्त का संपूर्ण पंचांग और दैनिक राशिफल.
पंचांग (19 अगस्त 2026, बुधवार)
- तिथि: श्रावण शुक्ल पक्ष सप्तमी (शाम 19:19 बजे तक), तत्पश्चात अष्टमी
- नक्षत्र: स्वाति नक्षत्र (सुबह 06:46 बजे तक), तत्पश्चात विशाखा
- करण: गर (सुबह 06:31 बजे तक), तत्पश्चात वणिज, फिर विष्टि
- पक्ष: शुक्ल पक्ष
- योग: ब्रह्म योग (20 अगस्त तड़के 03:44 बजे तक)
- वार: बुधवार (भगवान गणेश की पूजा के लिए विशेष दिन)
मेष राशि
- पारिवारिक जीवन: आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा. वैवाहिक जीवन में छोटी-मोटी बातों को लेकर नोकझोंक हो सकती है. किसी पारिवारिक समस्या को नजरअंदाज न करें. मन में कोई बात रखने के बजाय पिताजी से बातचीत करें. निजी मामलों को घर पर रहकर सुलझाना बेहतर रहेगा.
- करियर: कामकाज को लेकर आज कोई बड़ा जोखिम लेने से बचें. परिस्थितियों को समझकर ही महत्वपूर्ण निर्णय लें.
- शिक्षा: विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे. आगे की पढ़ाई को लेकर नए अवसर मिल सकते हैं.
- शुभ अंक: 9
- शुभ रंग: लाल
- उपाय: भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें और ॐ गं गणपतये नमः मंत्र का जाप करें।
वृषभ राशि
- पारिवारिक जीवन: परिवार में सुख-शांति बनाए रखने की कोशिश करें. संतान के मनमाने व्यवहार को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है. परिवार के किसी सदस्य से जरूरी बात साझा करते समय सावधानी बरतें.
- करियर: आज कुछ खास लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में आपके लिए उपयोगी साबित होगी. कामकाज में मिले अवसरों का सोच-समझकर लाभ उठाएं. किसी रचनात्मक काम को करने में आपकी रुचि बढ़ सकती है.
- स्वास्थ्य: वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें, क्योंकि चोट-चपेट की आशंका बन सकती है.
- शुभ अंक: 6
- शुभ रंग: सफेद
- उपाय: गणेश जी को सफेद फूल अर्पित करें और जरूरतमंद को चावल का दान करें।
मिथुन राशि
- करियर: आज आपकी नेतृत्व क्षमता मजबूत रहेगी. कामकाज में कुछ कठिनाइयां आएंगी, लेकिन आप उनका डटकर सामना करेंगे. नए बिजनेस की योजना बना सकते हैं.
- धन: यदि कोई लोन चल रहा है तो उसे चुकाने के प्रयास तेज होंगे. पैसों से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण जानकारी भी मिल सकती है.
- परिवार: संतान की इच्छा पूरी करने के लिए नया वाहन खरीदने का विचार बन सकता है.
- स्वास्थ्य: योग और व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करने से छोटी-मोटी परेशानियों से राहत मिल सकती है.
- शुभ अंक: 5
- शुभ रंग: हरा
- उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं और गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
कर्क राशि
- धन: आज खर्चों का दबाव बढ़ सकता है. अचानक आने वाले कुछ खर्च आपकी चिंता बढ़ाएंगे, हालांकि आर्थिक स्थिति कुल मिलाकर बेहतर रहेगी.
- करियर: नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे हैं तो फिलहाल रुकना बेहतर रहेगा. अपने काम को ईमानदारी और जिम्मेदारी से पूरा करें.
- स्वास्थ्य: सेहत में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, इसलिए लापरवाही से बचें.
- पारिवारिक जीवन: जीवनसाथी के साथ मिलकर संतान के करियर से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं.
- शुभ अंक: 2
- शुभ रंग: सफेद
- उपाय: भगवान शिव का जलाभिषेक करें और दूध या चावल का दान करें।
सिंह राशि
- करियर: आज किसी नए काम की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल रहेगा. हालांकि, बिजनेस की मौजूदा योजना में बदलाव करने से बचें, वरना आगे परेशानी हो सकती है.
- प्रेम और दांपत्य: रिश्तों में नयापन आएगा और घर का माहौल खुशनुमा रहेगा. जीवनसाथी के साथ शॉपिंग या बाहर घूमने का कार्यक्रम बन सकता है.
- धर्म: पूजा-पाठ या धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिल सकता है.
- शिक्षा: विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई में व्यस्त रहेंगे और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करेंगे.
- शुभ अंक: 1
- शुभ रंग: नारंगी
- उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
कन्या राशि
- करियर: आज कामकाज में नई ऊंचाइयां हासिल करने के अवसर मिलेंगे. नौकरीपेशा लोग प्रमोशन को लेकर बॉस से बातचीत कर सकते हैं. राजनीति से जुड़े लोगों को नया पद मिलने की संभावना है.
- पारिवारिक जीवन: पारिवारिक संबंधों में सामंजस्य बना रहेगा. किसी दूर रह रहे परिजन की याद आ सकती है.
- सावधानी: किसी की कही-सुनी बातों पर तुरंत भरोसा न करें और किसी भी निर्णय से पहले तथ्यों की जांच कर लें.
- स्वास्थ्य: ब्लड शुगर या ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्या है तो अपनी दिनचर्या और खान-पान को लेकर विशेष सावधानी बरतें.
- शुभ अंक: 5
- शुभ रंग: हरा
- उपाय: गणेश जी को 21 दूर्वा अर्पित करें और हरी मूंग का दान करें.
तुला राशि
- करियर: आज कामकाज में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं. जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें. व्यापार में किसी के साथ नई पार्टनरशिप करने से फिलहाल दूरी बनाए रखना बेहतर रहेगा.
- धन: आर्थिक मामलों में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें. लेन-देन में सावधानी बरतें.
- पारिवारिक जीवन: परिवार के सदस्यों के साथ खुलकर बातचीत करें. इससे आपसी तनाव और गलतफहमियां दूर हो सकती हैं. किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं.
- शुभ अंक: 6
- शुभ रंग: गुलाबी
- उपाय: भगवान गणेश को मोदक या लड्डू का भोग लगाएं और कन्या को मिठाई खिलाएं.
वृश्चिक राशि
- पारिवारिक जीवन: परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है, जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा. जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन को बातचीत से दूर करने का प्रयास करें.
- करियर: किसी काम को लेकर मन में निराशा रह सकती है, लेकिन धैर्य बनाए रखें. घूमने-फिरने के दौरान काम से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है.
- स्वास्थ्य: काम के साथ आराम के लिए भी समय निकालें. इससे थकान दूर होगी और आप खुद को अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे.
- शुभ अंक: 9
- शुभ रंग: लाल
- उपाय: हनुमान जी के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें.
धनु राशि
- करियर: आज करियर के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा. तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं. कार्यक्षेत्र में किसी तरह की राजनीति का हिस्सा बनने से बचें, वरना नौकरी में परेशानी बढ़ सकती है.
- शिक्षा: विदेश जाकर पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को कोई अच्छा अवसर या ऑफर मिल सकता है.
- धन: व्यापार में अच्छा आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं. आत्मविश्वास के साथ अवसरों का लाभ उठाने का प्रयास करें.
- सावधानी: सहयोगियों के साथ मन की बात साझा कर सकते हैं, लेकिन महत्वपूर्ण पेशेवर जानकारी साझा करते समय सावधानी बरतें.
- शुभ अंक: 3
- शुभ रंग: पीला
- उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और केले या पीले फल का दान करें.
मकर राशि
- धन: आज का दिन आर्थिक मामलों में मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा. दिखावे के चक्कर में जरूरत से ज्यादा पैसा खर्च न करें. शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रह सकता है.
- पारिवारिक जीवन: परिवार में नए मेहमान का आगमन हो सकता है. जमीन-जायदाद से जुड़े मामले में वरिष्ठ सदस्यों से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा.
- सामाजिक जीवन: दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा.
- सावधानी: कुछ छिपे हुए विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए अपनी योजनाओं को हर किसी के साथ साझा न करें.
- शुभ अंक: 8
- शुभ रंग: नीला
- उपाय: जरूरतमंद को काले तिल का दान करें और भगवान गणेश की पूजा करें.
कुंभ राशि
- करियर: व्यापार में कुछ अड़चनें आ सकती हैं और किसी काम को लेकर तनाव बढ़ सकता है. हालांकि, अपनी बुद्धि और विवेक से लिए गए फैसलों से आप परिस्थितियों को अपने पक्ष में कर सकते हैं.
- दांपत्य जीवन: जीवनसाथी के साथ प्रेम और स्नेह बना रहेगा. रिश्ते में सहयोग की भावना बढ़ेगी.
- पारिवारिक जीवन: किसी परिजन से अच्छी खबर मिल सकती है. वहीं, परिवार के किसी सदस्य की सेहत बिगड़ने से भागदौड़ बढ़ सकती है.
- सावधानी: किसी अजनबी की बातों में आकर कोई महत्वपूर्ण फैसला न लें.
- शुभ अंक: 8
- शुभ रंग: नीला
- उपाय: गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें और सूर्य देव को जल अर्पित करें.
मीन राशि
- शिक्षा: विद्यार्थियों का पढ़ाई में पूरा फोकस रहेगा. वे अपने लक्ष्य को लेकर गंभीर नजर आएंगे.
- करियर: नौकरीपेशा लोगों को कामयाबी मिल सकती है और प्रमोशन के योग बन सकते हैं.
- पारिवारिक जीवन: माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा. परिवार के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा.
- धर्म: किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का मौका मिल सकता है.
- प्रेम जीवन: प्रेम संबंधों में साथी की भावनाओं का सम्मान करें. एक-दूसरे की बात समझने से रिश्ता और मजबूत होगा. पुरानी इच्छा पूरी होने से मन में खुशी और संतोष की भावना रहेगी.
- शुभ अंक: 3
- शुभ रंग: पीला
- उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें और पीली मिठाई का दान करें.
आज 18 अगस्त से बुध अस्त, नौकरीपेशा और बिजनेसमैन भूलकर भी न करें ये गलतियां! 32 दिन तक रखें खास ध्यान
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
