टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर दिखाया है कि ऑनलाइन ऑर्डर किए गए एक सामान में उन्हें कॉकरोच मिला है. इस वीडियो में एक्ट्रेस ने FDA प्रमुख तुकाराम मुंडे को टैग करते हुए पूछा है, ‘आप कहां हैं?’
दरअसल, हाल ही में श्वेता तिवारी ने स्विगी इंस्टामार्ट से ऑनलाइन सामान मंगाया और उसके अंदर उन्हें कॉकरोच देखने को मिला. इसके बाद क्या था एक्ट्रेस ने तुरंत वीडियो बनाया और सीधे फूड सेफ्टी पर सवाल उठाए. इस वीडियो में उन्होंने तुकाराम मुंडे को भी टैग किया जो इन दिनों लगातार चर्चा में बने हुए हैं.
Shweta tiwari posted an Instagram story explaining what to do when u see a cockroach 🪳
She is in full mood to stay relevant these days 👀 pic.twitter.com/ZsAYPzYzjx
— Chota Don (@choga_don) August 19, 2026
वीडियो में श्वेता तिवारी कह रही हैं, ‘मैंने इंस्टामार्ट से रेड बुल मंगाया और उसके साथ हमारे घर में कॉकरोच भी आया. ये कॉकरोच पूरे घर में भाग रहा है.’
एक्ट्रेस ने उस वीडियो में कॉकरोच को सोफे पर भागते हुए भी दिखाया.
एक्ट्रेस ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘तुकाराम जी आप कहां हैं? यहां हमारे घर में कॉकरोच आ रहे हैं. ध्यान दीजिए.’
क्यों चर्चा में हैं तुकाराम मुंडे
बता दें कि इन दिनों क्विक कॉमर्स स्टोर्स की जांच को लेकर तुकाराम मुंडे चर्चा हैं. हाल ही में इस जांच के दौरान Blinkit, Zepto और Instamart से जुड़े कई स्टोर में कमियां सामने आई थीं. कुल 86 प्रतिष्ठानों की जांच के बाद 60 सुधार नोटिस जारी किए गए. इसके अलावा कुछ प्रतिष्ठानों के लाइसेंस भी सस्पेंड कर दिए गए.
इतना ही नहीं, FDA ने एक एड को लेकर अभिनेता शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया.
फिल्म और सीरीयल के सेट पर भी लगातार फूड सेफ्टी और हाइजिन को लेकर जांच चल रही है.
‘द ट्रेटर्स 2’ को लेकर चर्चा में हैं एक्ट्रेस
वर्कफ्रंट की बात करें तो श्वेता तिवारी इन दिनों रिएलिटी शो ‘द ट्रेटर्स 2’ में नज़र आ रही हैं. ये शो प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है.
इस शो के दौरान श्वेता तिवारी ने ऐसे खुलासे किए थे जिसे सुनने वाले भी दंग रह गए थे. एक्ट्रेस ने कहा था कि ‘मैंने ही अपने पतियों को चीट करते हुए रंगे हाथों पकड़ा था.’
श्वेता तिवारी की पर्सनल लाइफ
पर्सनल लाइफ की बात करें तो श्वेता तिवारी ने दो शादी की है. उनकी पहली शादी राजा चौधरी से 1998 में हुई थी. 2012 में ऑफिशियल दोनों अलग हो गए थे. इस रिश्ते से उनकी बेटी पलक हैं.
इसके बाद श्वेता तिवारी ने 2013 में अभिनव कोहली से दूसरी शादी की. इस रिश्ते से उनका एक बेटा रेयांश है. लेकिन ये शादी भी ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाई.
अब श्वेता तिवारी सिंगल पैरेंट की तरह दोनों बच्चों की परवरिश कर रही हैं.
