Headlines

TV Serial Spoilers: वसुंधरा ने अनुपमा को दिया पैसों का लालच, अनु संग प्यार में डूबे आर्यवर्धन की बढ़ेगी मुश्किलें


टीवी सीरियल्स में हर दिन नए ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलते हैं. कहीं रिश्तों में बढ़ रही नजदीकियां कहानी को नया मोड़ दे रही हैं, तो कहीं कोई बड़ा राज सामने आने वाला है. ‘अनुपमा’, ‘वसुधा’, ‘गंगा माई की बेटियां’, ‘तुम से तुम तक’ और ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के आने वाले एपिसोड में भी खूब ड्रामा देखने को मिलेगा.

‘अनुपमा’
रुपाली गांगुली के पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ में कुकिंग कॉम्पटिशन को लेकर ड्रामा जारी है. फिनाले से पहले अनुपमा को पता चलेगा कि उसकी जीभ का स्वाद चला गया है, जिससे उसके लिए खाना बनाना मुश्किल हो जाएगा. वहीं, वसुंधरा पैसों का लालच देकर अनुपमा से एक डील करने की कोशिश करेगी, लेकिन अनुपमा अपने आत्मसम्मान से समझौता करने से साफ इनकार कर देगी. दूसरी ओर, अनुपमा कॉम्पटिशन में दूसरों की मदद करती नजर आएगी, जबकि प्रेम अपनी जिद्द और घमंड के चलते मुसीबत में पड़ सकता है. 

‘वसुधा’
जी टीवी के मशहूर सीरियल ‘वसुधा’ में देव और वसुधा मिलकर एक बड़ा प्लान बनाने वाले हैं. चंद्रिका और प्रभात के बीच की दूरियां कम करने के लिए दोनों उनके सामने नकली झगड़ा करेंगे, ताकि उन्हें लगे कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है. दूसरी तरफ, दिनेश के छिपे इरादे भी परिवार के लिए बड़ी परेशानी बन सकते हैं. चौहान हाउस में उसके बिछाए जाल का असर देखने को मिलेगा. इसके अलावा, वसुधा के सामने चंद्रिका और मुंडवा गांव के पुराने रिश्ते से जुड़ा एक बड़ा राज सामने आने वाला है, जो कहानी में नया मोड़ ला सकता है.

ये भी पढ़ें:- MMS कंट्रोवर्सी में फंस चुकी एक्ट्रेस को मिला सीता का रोल, टीजर देख फैंस का खून खौला

‘गंगा माई की बेटियां’
ज़ी टीवी के लोकप्रिय सीरियल ‘गंगा माई की बेटियां’ में शेखर अपनी मां को जेल से छुड़ाने के बाद दुर्गावती के घर पहुंचेगा. वहां शेखर और उसकी मां पुरानी गलतियों के लिए माफी मांगेंगे और मधु को वापस घर ले जाने की बात करेंगे. हालांकि, दुर्गावती मधु को भेजने के लिए एक बड़ी शर्त रखेगी. वो शेखर से कहेगी कि उसे अपनी मां और मधु में से किसी एक को चुनना होगा और अपनी मां से रिश्ता तोड़ना होगा. दूसरी ओर, कुकिंग कॉम्पिटिशन के ट्रैक के बाद गंगा माई और परिवार बसनी गांव लौटने की तैयारी कर रहे हैं. परिवार अपने पुराने ढाबे के बिजनेस को दोबारा शुरू करने की कोशिश करेगा. 

‘तुम से तुम तक’
ज़ी टीवी के लोकप्रिय सीरियल ‘तुम से तुम तक’ में आर्यवर्धन और अनु के बीच प्यार बढ़ता नजर आएगा. दोनों साथ में क्वालिटी टाइम बिताएंगे और एक-दूसरे के प्यार में डूबे दिखेंगे. वहीं, मीरा आर्यवर्धन के अतीत का सच पता लगाने में जुटी रहेगी. मीरा चुपके से आर्यवर्धन की मां के कमरे में जाकर पुरानी फाइलों और सामान में राजनंदिनी से जुड़ा सुराग तलाशेगी. मीरा के हाथ कुछ ऐसे सुराग लगने वाले हैं, जिससे वो यह साबित कर सके कि आर्यवर्धन ही असल में ‘राजीव भाटिया’ है. अगर ये राज अनु के सामने आ गया, तो दोनों के रिश्ते में बहुत बड़ा तूफान आ सकता है.

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’
स्मृति ईरानी के शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के आने वाले एपिसोड में करण आखिरकार समायरा और सिड के रिश्ते को मंजूरी दे देगा. दोनों के प्यार को स्वीकार करते हुए करण उनकी शादी के लिए राजी हो जाएगा. वहीं, दूसरी तरफ तृप्ति एक बार फिर अपनी चालों से विरानी परिवार में हलचल पैदा करने की तैयारी में है. तृप्ति अपनी जीत का जश्न मनाती नजर आएगी और परिवार के बीच तनाव बढ़ाने की कोशिश करेगी. इसी बीच मिहिर विरानी की वापसी ने भी कहानी को नया मोड़ दे दिया है. अमर उपाध्याय के शो में लौटने के बाद अब आने वाले एपिसोड में विरानी परिवार के रिश्तों में कई नए ट्विस्ट देखने को मिल सकते हैं.

ये भी पढ़ें:- Video: ‘सुनीता को धोखा देगा तो भीख मांगेगा…’, गोविंदा की मां ने दी थी ऐसी चेतावनी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *