Headlines

श्वेता तिवारी को मराठी लोगों से मिलीं ऑनलाइन गालियां, राज ठाकरे से पूछा- क्या ये सही है?


टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी उस वक्त सुर्खियों में आ गईं, जब उन्होंने बताया कि ऑनलाइन ऑर्डर किए गए सामान में उन्हें कॉकरोच मिला. श्वेता ने इस मामले को लेकर FDA प्रमुख तुकाराम मुंडे को टैग किया था और कार्रवाई की मांग की थी. इसके बाद एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें इंस्टाग्राम पर कुछ मराठी लोगों और राज ठाकरे के समर्थकों की ओर से गालियां और अभद्र मैसेज भेजे जा रहे हैं. 

ये लोग पढ़े-लिखे हैं और अच्छे परिवारों से आते हैं…
श्वेता ने इन मैसेज के स्क्रीनशॉट अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किए. साथ ही, उन्होंने कुछ यूजर्स की प्रोफाइल भी दिखाई, जिनसे उन्हें ऐसे मैसेज मिले थे. श्वेता ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया. उन्होंने लिखा, ‘सोशल मीडिया पर महिलाओं को गालियां देना बेहद चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है. हैरानी की बात ये है कि ऐसा करने वाले लोग जरूरी नहीं कि अनपढ़ हों या किसी बेकार माहौल से आते हों. इनमें से कई लोग पढ़े-लिखे और अच्छे परिवारों से होते हैं. उनके घर में पत्नी, मां, बेटियां और बहनें होती हैं, फिर भी वो दूसरी महिलाओं के लिए बेहद अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने से बिल्कुल नहीं हिचकते.’

ये लोग अपने परिवार के सामने कैसे जाते होंगे?
एक अन्य पोस्ट में श्वेता ने लिखा, ‘मैं सोचती हूं कि किसी दूसरी महिला से इस तरह बात करने के बाद ऐसे लोग अपने परिवार के सामने कैसे जाते होंगे. इनमें से एक व्यक्ति खुद को राज ठाकरे या उनकी पार्टी का समर्थक बताता है. मैंने अपनी पूरी जिंदगी महाराष्ट्र में बिताई है. मेरे पिता की परवरिश भी मुंबई में हुई है. मैंने हमेशा मराठी मानूस होने के गर्व और सम्मान को देखा है. मैं इसी सोच के साथ बड़ी हुई हूं कि मराठी संस्कृति महिलाओं, उनकी ताकत और सम्मान का आदर करती है.’ 

ये भी पढ़ें:-सितंबर के महीने में सिनेमाघरों में आएगा तूफान, रिलीज होंगी ‘मिर्जापुर द मूवी’ से ‘हैवान’ तक 8 धांसू नई फिल्में

श्वेता तिवारी को राज ठाकरे से पूछा ये सवाल
इसके बाद एक्ट्रेस ने राज ठाकरे को टैग करते हुए सवाल किया कि अगर ऐसे लोग उनके समर्थक हैं, तो क्या वो इस तरह के व्यवहार को सही मानते हैं? श्वेता ने कहा, ‘सिर्फ मराठी बोलना, खुद को मराठी मानूस कहना या महाराष्ट्र से प्यार करने का दावा करना काफी नहीं है. किसी महिला की इज्जत सिर्फ इसलिए कम नहीं हो जाती क्योंकि आप उसे नहीं जानते. सिर्फ किसी बात से असहमत होने, उसे पसंद न करने या ये समझने की वजह से कि आपको उसे गाली देने का हक है, किसी महिला को अपमानजनक शब्द कहना सही नहीं है. महिलाओं का सम्मान करें. सिर्फ उन महिलाओं का नहीं, जिन्हें आप प्यार करते हैं, बल्कि हर महिला का. बस.’ 

श्वेता तिवारी को मराठी लोगों से मिलीं ऑनलाइन गालियां, राज ठाकरे से पूछा- क्या ये सही है?

‘द ट्रेटर्स 2’ में दिख रहीं श्वेता तिवारी
वर्क फ्रंट की बात करें तो श्वेता तिवारी इन दिनों अमेजन प्राइम वीडियो के पॉपुलर रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ के दूसरे सीजन में नजर आ रही हैं. शो में उनका गेम प्लान और बेबाक अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. इस शो को करण जौहर होस्ट कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:-‘शिव पंडित’ बन फिर लौटेंगे इमरान हाशमी? क्या आएगी ‘आवारापन 3′? राइटर ने बता दिया पूरा प्लान





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *