Headlines

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज


मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गांधी नगर स्थित शांति होम्स कॉलोनी में दो कश्मीरी छात्रों को कथित तौर पर धमकाने और पीजी खाली कराने का मामला सामने आया है. दोनों छात्र ट्रूबा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में फार्मेसी की पढ़ाई कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि उनका चयन प्रधानमंत्री स्पेशल स्कॉलरशिप स्कीम (PMSSS) के तहत हुआ है.

दोनों छात्रों को मुस्लिम होने के चलते बनाया निशाना

छात्रों का आरोप है कि कॉलोनी में रहने वाले कुछ लोग उन्हें लगातार परेशान कर रहे हैं और धमकाते हुए पीजी खाली करने का दबाव बना रहे हैं. मामले की जानकारी सामने आने के बाद जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की है. एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुहेमी ने मध्य प्रदेश के डीजीपी से छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है.

एसोसिएशन का आरोप है कि दोनों छात्रों को जम्मू-कश्मीर से होने और मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखने की वजह से निशाना बनाया जा रहा है. संगठन ने पुलिस और जिला प्रशासन से पूरे मामले की मौके पर जांच कराने की मांग की है. साथ ही छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उनकी पढ़ाई प्रभावित न होने देने की अपील की गई है.

गुना: ‘युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन…’, महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल

दोनों पक्षों का वेरिफिकेशन किया और दी समझाइश

वहीं, मामले को लेकर एडिशनल सीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों पक्षों का वेरिफिकेशन किया और उन्हें समझाइश दी गई. उन्होंने कहा कि यदि छात्रों की ओर से शिकायत दर्ज कराई जाती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. पुलिस के मुताबिक फिलहाल मौके पर स्थिति सामान्य है. मामले को लेकर छात्रों और उनके संगठन की ओर से सुरक्षा को लेकर चिंता जताई गई है.

उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *