Headlines

कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी


पैलेट गन मामले में दिल्ली पुलिस से FIR करने को लेकर अड़े नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मांग को दिल्ली पुलिस ने मान लिया है. राहुल गांधी पैलेट गन से पीड़ित साहिल लोचब को लेकर संसद मार्ग थाने पहुंचे थे. पूरा मामला 20 जुलाई को दिल्ली में हुए स्टूडेंट प्रोटेस्ट के दौरान का है. ऐसे में पुलिस की पैलेट गन के छर्रों ने साहिल की आंखों का नुकसान पहुंचाया है. 19 साल के इस युवा की उस घटना के बाद पूरी जिंदगी बदल गई है. ऐसे में हम आपको साहिल के बारे में बता रहे हैं. 

किस राज्य के रहने वाले हैं साहिल लोचब? 
लोचव साहिल मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले हैं. उनका परिवार वर्तमान में दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में रहता है. साहिल के पिता ड्राइवर हैं. साहिल अपने तीन भाई बहनों में सबसे बड़े हैं. 

साहिल डीयू से स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग के स्टूडेंट हैं. वह अपनी पढ़ाई के साथ एसएससी सीजीएल और पुलिस भर्ती की तैयारी में जुटे हुए थे. उनका सपना पुलिस सेवा में भर्ती होकर सेवा करना था. 

सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप

पुलिस की बर्बर कार्रवाई ने कर दिया अंधेरा

पूरा मामला 20 जुलाई का है. यहां जंतर मंतर पर नीट पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन चल रहा था. इस प्रदर्शन में साहिल भी शामिल हुआ था. उसका आरोप है कि पुलिस की कार्रवाई में पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया. 

क्या कहती है साहिल की मेडिकल रिपोर्ट? AIIMS में हुई जांच

AIIMS की मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक, साहिल के चेहरे, गर्दन, छाती और आंखों में 200 से ज्यादा पैलेट्स लगे हैं. सबसे गंभीर चोट उसकी दाईं आंख में आई है. यहां 3 छर्रे सीधे कॉर्निया को चीरते हुए अंदर धंस गए हैं.उसकी आंख की 99 प्रतिशत रोशनी जा चुकी है. अब इसके लौटने की संभावना बेहद कम है.  

पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब दिया है



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *