राहुल गांधी शुक्रवार (21 अगस्त, 2026) को दिल्ली में डीसीपी कार्यालय के बाहर धरना पर बैठ गए. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के इस विरोध प्रदर्शन पर बीजेपी ने हमला बोला है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि ये (राहुल गांधी) कानून को अपने हाथ में लेकर अराजकता फैलाना चाहते हैं.
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर बरसते हुए कहा, “सुप्रीम कोर्ट में केस है, सुप्रीम कोर्ट ने इस संबंध में एक उच्च-स्तरीय कमेटी का गठन किया है और क्राइम ब्रांच इसकी जांच कर रही है… एक पागल होता है और एक बुद्ध-पागल होता है… ये बुद्ध-पागल हैं.”
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिल्ली में DCP कार्यालय के बाहर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के विरोध प्रदर्शन पर कहा, “वे कानून को अपने हाथ में लेकर अराजकता फैलाना चाहते हैं। मामला सुप्रीम कोर्ट में है, सुप्रीम कोर्ट ने इस संबंध में एक उच्च-स्तरीय कमेटी… pic.twitter.com/PSV76ZfcIA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 21, 2026
ध्यान भटकाना चाहते हैं राहुल गांधी: गिरिराज सिंह
बीजेपी सांसद ने कहा, “वे लोगों का ध्यान उस बात से भटकाना चाहते हैं कि उन्होंने किस तरह से वंदे मातरम् का विरोध किया है. उनका वंदे मातरम् का विरोध एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है और वो वोट-बैंक की रणनीति है…”
यह भी पढ़ें- JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, ‘सोरेन सरकार…’
गिरिराज सिंह ने आगे कहा, “अब ये जिन्ना के दबाव वाले प्रधानमंत्री नहीं हैं… ये देश की जनता के दबाव वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं. देश के लिए हैं.. अब बर्दाश्त नहीं होगा…”
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “जो विषय ये उठा रहे हैं सब सुप्रीम कोर्ट में है. ये केवल अपना ध्यान आकर्षित करना और विषय से भटकाना यही दोनों काम है इनका…”
राहुल गांधी ने क्यों दिया धरना?
पूरा मामला दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान चले पैलेट गन से जुड़ा हुआ है. धरना देने पहुंचे राहुल गांधी ने कहा, “20 जुलाई को कनॉट प्लेस में पैलेट गन का प्रयोग हुआ था. AIIMS की रिपोर्ट में साफ लिखा है कि इनके (साहिल के) शरीर में कितने छर्रे हैं… दिल्ली पुलिस ने कहा कि हमने छर्रे नहीं चलाए… लेकिन अगर आपने नहीं चलाए तो ये किसी ने तो चलाए होंगे… हम केवल यह कह रहे हैं कि एफआईआर दर्ज कीजिए.” अब राहुल गांधी के इसी धरना पर बयानबाजी तेज हो गई है.
यह भी पढ़ें- उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- ‘मैं जो…’
