Headlines

यश की Toxic का एडवांस बुकिंग में तहलका, चंद घंटों में कमा डाले करोड़ों


‘KGF चैप्टर 2’ की ऐतिहासिक सफलता के बाद यश अब ‘टॉक्सिक’ से  इंडियन सिनेमा में तहलका मचाने की तैयारी कर रहे हैं. ये फिल्म साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है. इस फिल्म का हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसे दर्शको से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. वहीं फैंस इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इन सबके बीच इस फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है और फिल्म को प्री टिकट सेल में लोगों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. आंकड़ों की मानें को इस फिल्म ने सिर्फ10 घंटों में 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की टिकटें बेच डाली है.

कैसी है टॉक्सिक’ की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट?
पीरियड गैंगस्टर एक्शन थ्रिलर टॉक्सिक’ का काफी बज बना हुआ है. दरअसल फिल्म के पोस्टर्स से लेकर इसके ट्रेलर तक ने फिल्म की रिलीज से पहले पूरा माहौल सेट कर दिया है. जिसे देखते हुए लग रहा है कि ये रिलीज के बाद बॉक्स ऑपिस पर नए बेंचमार्क सेट कर सकती है.

  • फिल्म की एडवांस बुकिंग की बात करें तो बुक माई शो पर इसकी प्री टिकट सेल कल आधी रात से  शुरू हुई थी. वहीं  कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक चंद घंटों में इसने एडवांस बुकिंग में ही कमाल कर दिखाया है.
  • रिपोर्ट के मुताबिक आधी रात को बुकिंग शुरू होने के बावजूद, ‘टॉक्सिक’ ने सुबह 11:30 बजे इंडियन स्टैंडर्ड टाइम के अपडेट के मुताबिक प्री-सेल्स में भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर 11 करोड़ रुपये (ब्लॉक की गई सीटों सहित) की कमाई की.
  • यानी महज 10 घंटों में प्री-सेल्स में इसने 11 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है.
  • इधर सैकनिल्क की आंकड़ो के मुताबिक कन्नड़ में फिल्म के पहले दिन के लिए शुक्रवार दोपहर 2 बजे तक 54569 टिकटों की प्री सेल हुई है
  • वहीं हिंदी में फिल्म की अब तक 22 हजार 247 टिकटों की प्री सेल हो चुकी है.
  • इसी के साथ इस फिल्म ने सैकनिल्क के मुताबिक बिना ब्लॉक सीटों के देश भर में कुल 76 हजार 816 टिकटों की सेल से 3.74 करोड़ कमा लिए हैं.
  • वहीं ब्लॉक सीटों के साथ इसकी कमाई 8.75 करोड़ रुपये हुई है.
  • फिल्म की रिलीज में अभी 5 दिन बचे  है ऐसे में इसके प्री टिकट सेल में रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें:-इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का शानदार रहा एक हफ्ता, जानें- कितना कमाया प्रॉफिट?

फिल्म के बारे में और जानकारी
‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है. वे यश के साथ इसकी को-राइटर भी है. इसे वेंकट के. नारायण और यश ने KVN प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स LLP के बैनर तले प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म 26 अगस्त को रिलीज होने वाली है. इसमें यश के अलावा कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा, तारा सुतारिया और रुकमणि वसंत अहम किरदार प्ले करती दिखेंगी. 

ये भी पढ़ें:-सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *