Veteran Actor Sowcar Janaki Death: तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ सिनेमा में काम कर चुकीं दिग्गज अभिनेत्री सौकार जानकी को लेकर बुरी खबर सामने आ रही है कि उनका निधन हो गया है. वो 94 साल की थीं और आईसीयू में बीते दिन ही एडमिट कराया गया था. उनका चेन्नई के अस्पताल में इलाज चल रहा था और वो उम्र से संबंधित बीमारी से जूझ रही थीं. नादिगर संगम के प्रेसिडेंट नासर ने उनकी मौत की खबर की पुष्टि की है.
नादिगर संगम के प्रेसिडेंट नासर ने प्रेस को 21 अगस्त को स्टेटमेंट जारी किया और बताया, ‘दिग्गज अभिनेत्री सौकार जानकी (94) का निधन हो गया. उनके बयान में कहा गया है, ‘उनका पार्थिव शरीर शाम 5 बजे से सेंटोफ रोड, तेयम्पेट में रखा जाएगा. शुक्रवार को दोपहर 1:59 बजे उनका निधन हो गया.’ इसके साथ ही एक्टर कायल देवराज ने भी सौकार जानकी के निधन की खबर को कंफर्म किया है और कहा कि नादिगर संगम के सदस्य मिलने के लिए पहुंच रहे हैं.
यह भी पढ़ें: रवि तेजा का दमदार कमबैक, ‘इरुमुडी’ देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- ‘ब्लॉकबस्टर’
सौकार जानकी के बारे में
सौकार जानकी के बारे में बात की जाए तो उनका असली नाम संकरमंची जानकी है. उनका जन्म कन्नड़ परिवार में हुआ था. उनकी शादी काफी छोटी उम्र में हो गई थी. फिल्मों में आने से पहले उन्होंने रेडियो जॉकी के तौर पर काम भी किया. साल 1947 में शंकरमंची श्रीनिवास राव के साथ हुई थी. उन्होंने अपने दसवीं क्लास के एग्जाम प्रेग्नेंसी के दौरान दिया था. बाद में उन्होंने असम यूनिवर्सिटी गुवाहाटी से अपना ग्रैजुएशन भी किया था. उनकी दो बेटियां और एक बेटा, याग्ना प्रभा कोते, वेंकटरमन संकरमंची और सची राव हैं.
#SowcarJanaki August 19th
பழம்பெரும் நடிகை சவுகார் ஜானகி (வயது 94) அவர்கள், உடல்நலக்குறைவு காரணமாக சென்னை ஆழ்வார்பேட்டை காவேரி மருத்துமனையில் அனுமதி. அவருக்கு தொடர்ந்து தீவிர சிகிச்சை அளிக்கப்பட்டு வருகிறது.
தென்னிந்திய நடிகர் சங்கம் சார்பில் தலைவர் நாசர் மற்றும் நடிகர்கள்… pic.twitter.com/vwuBAG47Oo
— Actor Kayal Devaraj (@kayaldevaraj) August 19, 2026
यह भी पढ़ें: ‘किल’ के बाद फिर भौकाल काटेंगे राघव जुयाल, ‘द पैराडाइज’ पर बोले- ये बहुत जबरदस्त होने वाली है
सौकार जानकी का करियर
बहरहाल, सौकार जानकी के करियर के बारे में बात की जाए तो उन्होंने साल 1950 में तेलुगु फिल्म ‘शावुकरु’ से करियर की शुरुआत की थी. इसका निर्देशन एलवी प्रसाद ने किया है. उन्होंने तमिल में साल 1952 में वलयपति से डेब्यू किया था. उन्होंने अपने करियर में तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में काम किया है. 1959 में एक्ट्रेस ने डॉ राजकुमार के साथ कन्नड़ सिनेमा की पहली पैन इंडिया फिल्म में काम किया था. इस फिल्म का टाइटल ‘महिषासुर मर्दिनी’ था.
