Headlines

आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल


उत्तर प्रदेश के आगरा में एसएन मेडिकल कॉलेज की एक खबर ने पूरे शहर में हलचल बढ़ा दी है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया गया, जिसमें दावा किया गया कि एसएन मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड की एक छत वार्ड में एडमिट बच्चों के ऊपर गिर गई है और कई बच्चे घायल हुए हैं. 

वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित होने लगी. यह वीडियो गरीब सेवा के बाल योगी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट किया था. उन्होंने एसएन मेडिकल कॉलेज प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कई बच्चों के घायल होने की जानकारी दी.

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव का तंज, ‘बदहाली भरा कानपुर आज, यहां हर पद पर भाजपा’

बाल योगी औ सुरक्षा गार्डों के बीच नोकझोंक 

वीडियो वायरल होने के बाद गरीब सेना के बाल योगी एसएन मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में जाने का प्रयास करने लगे. इस दौरान सुरक्षा में लगे सुरक्षा गार्ड और बाल योगी के बीच तीखी नोकझोंक हो गई. इसके बाद बाल योगी बच्चा वार्ड के बाहर ही धरने पर बैठ गए और एसएन मेडिकल कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी. 

उन्होंने प्रशासन पर कई तरह के गंभीर आरोप भी लगाए. हालांकि, बाद में मामला बिल्कुल उलट निकला. बताया गया कि बच्चा वार्ड के एक कोने का प्लास्टर गिरा था, जिसमें दो बच्चों को चोट आई थी. इसके बाद एहतियात तौर पर अन्य बच्चों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

बालयोगी विधायकों पर कर चुके टिप्पणी 

बाल योगी पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. पहले उन्होंने आगरा के दो विधायकों के लिए अभद्र टिप्पणी की थी. इसके बाद उन्होंने विधायक से माफी मांगी थी. माफी मांगने के तुरंत बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर फिर से विधायक के खिलाफ जमकर अपना गुस्सा निकाला था. अब एसएन मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड से जुड़ा वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा में है.

प्लास्टर का टुकड़ा गिरने का दावा 

इस पूरे मामले को लेकर एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर प्रशांत गुप्ता ने बताया कि बच्चा वार्ड में एक कमरे की छत के प्लास्टर का थोड़ा सा टुकड़ा नीचे गिरा था, जिसमें एक बच्चे को मामूली चोट आई है. इसके बाद एसएन मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने सभी बच्चों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया है. जहां से प्लास्टर गिरा था, वहां मरम्मत कार्य भी शुरू कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाने वाले के खिलाफ थाना एमएम गेट में तहरीर दी गई है और सख्त कार्रवाई की मांग की गई है.

यह भी पढ़ें: देहरादून: सास-बहू की जोड़ी की अलग पहचान, हुनर से बनीं आत्मनिर्भर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *