अयोध्या के हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने सपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने 2027 में यूपी विधानसभा चुनाव की ओर इशारा करते हुए कहा कि 40 सीट छूते-छूते उनकी हालत खराब हो जाएगी. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ही मथुरा और काशी में मंदिर का निर्माण किया जाएगा. ये ऐसे संभव नहीं है, यह योगी जी के नेतृत्व में ही होगा.
अयोध्या के हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने कहा, ”संवैधानिक रूप से न्यायिक प्रक्रिया और कार सेवा दोनों चलेंगी. हम कोर्ट में मुकदमा भी लड़ रहे हैं और अपनी मांग के लिए लड़ाई भी लड़ रहे हैं. हम संवैधानिक रूप से कार्यक्रम करते हैं. जैसे हमने अयोध्या में संवैधानिक रूप से कार्यक्रम किया. उसी प्रकार वहां पर भी (मथुरा-काशी) उस स्ट्रक्चर को ध्वस्त करेंगे. कोई माई का लाल रोक नहीं पाएगा.”
हम जल्द ही कार सेवा शुरू करेंगे- राजू दास
उन्होंने सवाल किया, ”यह राम और कृष्ण का देश है या बाबर और औरंगजेब का देश है? बाबर और औरंगजेब कौन था? चोर-लुटेरा, क्या हमारा संविधान चोर लुटेरों और रेपिस्ट को जगह देगा? यह संभव है क्या? नहीं संभव है. हम जल्द ही कार सेवा शुरू करेंगे और तीसरी बार उत्तर प्रदेश में आ रहे हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जैसे अयोध्या में इतने भव्य और दिव्य राम मंदिर के निर्माण को लेकर प्रयास किया. उसी प्रकार से कृष्णलला हम आएंगे. लाठी डंडे खाएंगे. माखन मिसरी खाएंगे. लट्ठ बजाएंगे और मंदिर का निर्माण भी कराएंगे.”
‘पीएम मोदी और CM योगी नहीं होते तो राम मंदिर संभव नहीं था’
महंत राजू दास रविवार (23 अगस्त) को गोरखपुर के एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि अभी अयोध्या हमारी हो गई. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नहीं होते, तो राम मंदिर संभव नहीं था. आदेश आने के बाद भूमि पूजन के बाद मंदिर निर्माण हुआ. सीएम योगी आदित्यनाथ पर भरोसा करते हैं, क्योंकि इनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश संवर रहा है. उत्तर प्रदेश में ही मथुरा और काशी है.”
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर क्या बोले महंत राजू दास?
इसके साथ ही महंत राजू दास ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया. उन्होंने कहा, ”यह दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन जिस प्रकार विपक्ष ने राजनीति की है, उन लोगों को राम से कोई लेना-देना नहीं है. सीएम योगी ने कहा है कि कृष्ण जन्मभूमि भी हम बनाएंगे. कभी आपने अखिलेश यादव का बयान सुना है? वह कहते हैं कि कृष्ण के वंशज हैं. वो कहते हैं कि वह उन्हीं के कुल और खानदान के हैं. कभी गलती से भी आपने सुना कि हम मुसलमानों से बात करते हैं?
वो सिर्फ राजनीति करते हैं क्योंकि उन्हें उसमें आस्था नहीं है. आस्था होती तो क्या वह कहते कि गोशाला से बदबू आ रही है? आस्था होती तो क्या निहत्थे रामभक्तों का सीना गोलियों से छलनी होता? अभी हाल ही की घटना है. रामचरितमानस फ़ाड़ा और जलाया जा रहा था और जिसने आयोजन कराया वह मंच पर बैठा था और उसके साथ हंस रहे थे. लोहिया जी जिन्होंने रामायण मेला का शुभारंभ किया और उनकी पार्टी के लोगों की ऐसी स्थिति है तो हम विश्वास नहीं होता है.”
महंत राजू दास का अखिलेश यादव पर निशाना
महंत राजू दास ने अखिलेश यादव को निशाना साधते हुए कहा कि अभी उनका एक बयान आया है ‘भाग जाओ पाकिस्तान’ बीजेपी का यही मतलब है. राजनीतिक दल का कोई व्यक्ति ऐसे बोलता है क्या? उन्होंने कहा, ”गारंटी के साथ कहते हैं कि वह फ्रस्ट्रेट हो गए हैं. 40 सीट छूते-छूते हालत खराब हो जाएगी.” केंद्र में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, ”राहुल गांधी तो बेकार हैं, कोई मतलब नहीं है. वह ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि वह देश की संस्कृति और महापुरुषों के साथ चलना नहीं चाहते हैं. आप काम से कम भारत और सनातन के अनुरूप तो चलो. विश्व बिरादरी के कुछ नेता कह रहे हैं कि भारत के पैटर्न पर चुनाव कराना चाहिए और आप बाहर जा रहे हो, तो कह रहे हो कि भारत में ऐसा हो रहा है.”
भगवान को कोई चंदा नहीं दे सकता है- महंत राजू दास
उन्होंने आगे कहा कि महाराज जी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए प्रयासरत थे, वो मुख्यमंत्री बन गए. उन्हें प्रधानमंत्री भी बनाया जाएगा इसलिए वह लड़ रहे हैं. राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर हुए सवाल के जवाब में SIT की रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं करने पर उन्होंने कहा, ”चंदा नेताओं को दिया जाता है. भगवान को कोई चंदा नहीं दे सकता है. इस पर करेक्शन करना पड़ेगा. दूसरा SIT गठित हुई और एसआईटी ने रिपोर्ट भी दी है. सुप्रीम कोर्ट में किसी ने मुकदमा दायर किया था. सुप्रीम कोर्ट के द्वारा भी SIT बनी है.”
दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा- राजू दास
राजू दास ने कहा, ”सीएम योगी ने कहा है कि दूध का दूध और पानी का पानी होगा. आप विश्वास रखिए, विपरीत परिस्थिति में महाराज जी ने अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण से लेकर अयोध्या का विकास किया है. जिस व्यक्ति ने इतना परिश्रम किया हो और घड़ियाली आंसू बहाने वाले के लिए हम सनातन पर टीका टिप्पणी करें, यह ठीक नहीं है. न्याय मिलने में थोड़ा समय लगेगा. एविडेंस आने में थोड़ी देर हो सकती है, लेकिन दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा. कानूनी प्रक्रिया के तहत जो भी सही हो वह हो, योगी जी के नेतृत्व में न्याय मिलेगा.”
यूपी चुनाव में AAP-सपा का होगा गठबंधन? संजय सिंह ने की अखिलेश यादव से मुलाकात
