Headlines

लखनऊ में महंगाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता डिटेन


समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार (23 अगस्त) को लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया. कार्यकर्ता पोस्टर और बैनर लेकर पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों ने खास तौर पर चीनी के बढ़े दाम को लेकर विरोध जताया. महिला प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लगातार बढ़ती महंगाई से घर का बजट बिगड़ गया है.

प्रदर्शन के दौरान हजरतगंज चौराहे पर पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक हो गई. धक्का-मुक्की के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मौके से हटाया. इसके बाद उन्हें वाहनों में बैठाकर ईको गार्डन भेज दिया गया. महिला प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर अभद्रता करने का आरोप भी लगाया.

यूपी: ‘भ्रामक तरीके से…’, राष्ट्रगान वाले वीडियो पर सतीश महाना ने दी सफाई

महंगाई से बिगड़ा किचन का बजट- रिंकी यादव 

सपा महिला सभा की प्रदेश सचिव रिंकी यादव ने कहा कि दाल, तेल, चावल और आटा पहले से महंगे हैं. अब चीनी के दाम बढ़ने से आम परिवारों की परेशानी और बढ़ गई है. उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का त्योहार आने वाला है. ऐसे में चीनी महंगी होने का असर मिठाइयों की कीमत पर भी पड़ेगा.

रिंकी यादव ने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों का सीधा असर गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों पर पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि महंगे सिलेंडर की मार से लोग अभी उबरे भी नहीं थे कि चीनी के दाम बढ़ा दिए गए.

आमदनी नहीं बढ़ी, महंगाई लगातार बढ़ रही

प्रदर्शन में शामिल मंजू ने कहा कि आमदनी में कोई बढ़ोतरी नहीं हो रही, लेकिन हर महीने किसी न किसी जरूरी सामान के दाम बढ़ रहे हैं. सीमित आय में बच्चों की पढ़ाई और इलाज का खर्च उठाना मुश्किल होता जा रहा है.

‘अकेले हो गए है…’ संजय सिंह से मुलाकात पर BJP ने अखिलेश यादव को घेरा

उन्होंने कहा कि महंगाई के साथ अगर आमदनी भी बढ़ती तो परिवार खर्च संभाल लेता, लेकिन फिलहाल आम आदमी पर सिर्फ महंगाई का बोझ बढ़ रहा है. सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार से जरूरी सामान की कीमतों पर नियंत्रण लगाने और आम लोगों को राहत देने की मांग की.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *