Headlines

Birthday: होटल में काम करने वाली वाणी कपूर कैसे बनीं एक्ट्रेस? अक्षय-अजय और रणवीर जैसे सुपरस्टार्स संग किया काम


Vaani Kapoor Birthday: बॉलीवुड की जानी-मानी और खूबसूरत अदाकारा वाणी कपूर ग्लैमर इंडटस्ट्री में आने से पहले नौकरी किया करती थीं. नौकरी के दौरान ही उनके मॉडलिंग में आने के रास्ते खुले थे और फिर मॉडलिंग के बाद वो एक्टिंग फील्ड में आ गई थीं. बॉलीवुड में 13 साल पहले अपनी शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस ने अक्षय कुमार और अजय देवगन जैसे सुपरस्टार्स के अलावा रणवीर सिंह जैसे स्टार संग भी काम किया है. आइए आज वाणी के जन्मदिन के मौके पर एक नजर डालते हैं उनकी कुछ खास बातों पर.

होटल में जॉब करती थीं वाणी कपूर

वाणी कपूर आज अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. एक्ट्रेस का जन्म 23 अगस्त 1987 को नई दिल्ली में हुआ था. देश की राजधानी में पली-बढ़ी वाणी नॉन फ़िल्मी बैकग्राउंड से आती हैं. उन्होंने अपने दम पर अपनी पहचान बनाई है. वाणी एक संपन्न परिवार से ताल्लुक रखती रही हैं. उनकी मां डिम्पी कपूर मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव रह चुकी हैं, जबकि उनके पिता शिव कपूर का फर्नीचर एक्सपोर्ट का बिजनेस है.

स्कूल के दिनों में ही डांस और संगीत में इंटरेस्ट रखने वाली वाणी कपूर ने स्कूली पढ़ाई दिल्ली के माता जयकौर पब्लिक स्कूल से करने के बाद इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया था. इसके बाद उन्होंने होटल में नौकरी की थी. एक्ट्रेस जयपुर के ओबेरॉय होटल में इंटर्नशिप कर चुकी हैं. इसके अलावा उन्होंने मुंबई के आईटीसी होटल में भी नौकरी की थी. 

ये भी पढ़ें: ‘मुझे पसंद नहीं है…’ पैपराजी पर भड़कीं श्रिया सरन की 5 साल की बेटी, Video देख लोगों ने लगाई पैप्स की क्लास

होटल की नौकरी छोड़ मॉडलिंग में आईं

बताया जाता है कि जब वाणी कपूर होटल की जॉब कर रही थी उस वक्त उनकी मुलाकात एक एलिट मॉडल मैनेजमेंट एजेंसी से हुई थी. उनकी हाइट और खूबसूरती को देखकर उन्हें मॉडलिंग का ऑफर दिया गया था. वाणी कपूर ने इसे स्वीकार किया और उनके मॉडलिंग करियर की शुरुआत हो गई. 

सुशांत सिंह राजपूत संग किया डेब्यू

मॉडलिंग के दौरान वाणी कपूर ने कई फैशन डिजाइनर्स के लिए काम किया और कई विज्ञापनों का वो हिस्सा रहीं. इसी बीच उन पर यशराज फिल्स की टीम की नजर पड़ी. जहां उन्हें साल 2013 की फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ में काम करने का मौका मिला. इसमें वो सेकेंड लीड में थीं. उन्होंने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और परिणीति चोपड़ा के साथ काम किया था. 

Birthday: होटल में काम करने वाली वाणी कपूर कैसे बनीं एक्ट्रेस? अक्षय-अजय और रणवीर जैसे सुपरस्टार्स संग किया काम

साउथ में भी किया काम

अपनी डेब्यू फिल्म से ही वाणी कपूर फैंस के बीच चर्चा में आ गई थीं. इसके बाद उन्होंने साल 2014 में साउथ सिनेमा का भी रुख किया था. यहां उन्होंने ‘आहा कल्याणम’ फिल्म में काम किया था. ये रणवीर सिंह की साल 2010 की बॉलीवुड फिल्म बैंड ‘बाजा बारात’ का तमिल रीमेक थी. 

अक्षय कुमार और अजय देवगन की बनीं हीरोइन

वाणी कपूर ने अपने करियर में अक्षय कुमार और अजय देवगन जैसे बड़े सुपरस्टार संग भी काम किया है. ये दोनों ही सुपरस्टार्स उम्र में उनसे 20-21 साल बड़े हैं. वाणी कपूर ने अक्षय कुमार के साथ दो फिल्मों में काम किया है. पहली बार ये जोड़ी साल 2021 की फिल्म ‘बेल बॉटम’ में नजर आई थी. इसके बाद दोनों ने साल 2024 में फिल्म ‘खेल खेल में’ काम किया था. दोनों में वाणी ने अक्षय की पत्नी का किरदार अदा किया था. हालांकि दोनों ही फिल्में सफल नहीं रही थीं.

Birthday: होटल में काम करने वाली वाणी कपूर कैसे बनीं एक्ट्रेस? अक्षय-अजय और रणवीर जैसे सुपरस्टार्स संग किया काम

वाणी कपूर ने बॉलीवुड के ‘सिंघम’ यानी अजय देवगन के साथ भी स्क्रीन शेयर की है. वाणी ने अजय देवगन के साथ उनकी सुपरहिट फिल्म ‘रेड 2’ में काम किया था. साल 2025 की इस सफल फिल्म में उन्होंने अजय देवगन की पत्नी का किरदार निभाया था और उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. 

Birthday: होटल में काम करने वाली वाणी कपूर कैसे बनीं एक्ट्रेस? अक्षय-अजय और रणवीर जैसे सुपरस्टार्स संग किया काम

ऋतिक रोशन और रणवीर सिंह संग भी किया काम

‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ से धूम मचाने वाले रणवीर सिंह के साथ वाणी कपूर ने 10 साल पहले काम किया था. ये जोड़ी साल 2016 की चर्चित फिल्म ‘बेफिक्रे’ में नजर आई थीं. इसके अलावा वो ऋतिक रोशन जैसे सुपरस्टार के साथ भी काम कर चुकी हैं. उन्हें ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के साथ साल 2019 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘वॉर’ में देखा गया था. 

करोड़ों की मालकिन हैं वाणी कपूर

अपने 13 साल के करियर में वाणी ने ‘वॉर’, ‘रेड 2’, ‘खेल खेल में’, ‘बेल बॉटम’, ‘शुद्ध देसी रोमांस’ के अलावा ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ और ‘शमशेरा’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है. फिल्मों के अलावा वो ब्रांड एंडोर्समेंट्स से भी कमाई करती हैं. दिल्ली के अलावा उनके पास मुंबई में भी आलीशान घर है. लाइफ स्टाइल एशिया की रिपोर्ट के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 40 करोड़ रुपये तक है.

Birthday: होटल में काम करने वाली वाणी कपूर कैसे बनीं एक्ट्रेस? अक्षय-अजय और रणवीर जैसे सुपरस्टार्स संग किया काम

ये भी पढ़ें: 1650 करोड़ का साम्राज्य और राजाओं जैसी जिंदगी! एक्टिंग के अलावा इन कामों से करोड़ों छापते हैं मेगास्टार चिरंजीवी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *