Headlines

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! ‘सस्ती कॉपी’ तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)


बॉलीवुड की ‘कंट्रोवर्सी क्वीन’ कंगना रनौत और अभिनेत्री तापसी पन्नू के बीच की पुरानी तल्खी एक बार फिर सामने आ गई है। हाल ही में एक इंटरव्यू में तापसी पन्नू ने कंगना से न मिलने और अपनी-अपनी परवरिश (Upbringing) के अंतर पर टिप्पणी की थी। तापसी के इस बयान को अपनी परवरिश पर हमला मानते हुए कंगना रनौत भड़क गईं। कंगना ने सोशल मीडिया पर तापसी पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें एक बार फिर ‘सस्ती कॉपी’ और ‘B-ग्रेड एक्ट्रेस’ करार दिया। कंगना ने लिखा कि तापसी अपनी नई फिल्म के प्रमोशन के लिए उनके नाम का इस्तेमाल कर रही हैं और उनके माता-पिता का अपमान कर रही हैं। हालांकि, बाद में कंगना ने इन पोस्ट्स को डिलीट कर दिया, लेकिन इसके जवाब में तापसी ने भी सोशल मीडिया पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर कर मामले को फिर से गरमा दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *