ट्रेनों में भीख मांगते किन्नरों को तो आपने खूब देखा होगा. कोई प्यार से पैसा मांगते हैं और मिलने या ना मिलने पर खामोशी से चले जाते हैं. लेकिन कुछ किन्नर इतने हुड़दंगी होते हैं कि अगर उन्हें पैसा ना दो तो वो हाथ से ही छीनने लग जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक किन्नर को यात्री से पैसा छीनना भारी पड़ गया और फिर उसके साथ जो हुआ उसे सालों तक याद रहेगा.
किन्नर ने यात्री से छीने पैसे
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन के जनरल कोच में एक किन्नर यात्रियों से पैसे मांग रहा था. इसी दौरान वह एक युवक के पास पहुंचता है, जो अपर बर्थ पर बैठा हुआ था. वीडियो में साफतौर पर दिख रहा है कि किन्नर उस अपर बर्थ पर बैठे लड़के से पैसे मांगने के बजाए छीन लेता है और फिर शुरू होती है ट्रेन के उस कोच में जूतम पैजार.
ट्रेन में पैसे मांगने के नाम पर लोगों से बदतमीजी करने वाले किन्नर को लोगों ने अच्छे से समझा दिया। pic.twitter.com/EJ65eCmxph
— छपरा जिला 🇮🇳 (@ChapraZila) April 12, 2026
फिर यात्रियों ने लात घूंसो से की किन्नर की पिटाई
जैसे ही किन्नर युवक से पैसे छीनता है वैसे ही युवक आग बबूला हो जाता है और किन्नर पर लात घूंसो की बरसात शुरू कर देता है. वीडियो में दिख रहा है कि युवक किन्नर पर अपर सीट से बैठे बैठे ही चांटे मार रहा है और नीचे खड़े उसके साथी किन्नर को पकड़कर कूट देते हैं, जिसके बाद किन्नर को अच्छे से अहसास हो जाता है कि उसने क्या गलती की है. थोड़ी देर पहले दादागिरी दिखाकर पैसे छीन रहा किन्नर भीगी बिल्ली की तरह वहां से दुम दबाकर भाग निकलता है.
यह भी पढ़ें: Viral Video: RCB जर्सी से हुआ नामकरण, महाराष्ट्र के कपल ने बेटे का नाम रखा विराट, वीडियो हुआ वायरल
यूजर्स ने जमकर लिए मजे
वीडियो को @ChapraZila नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं. एक और यूजर ने लिखा…ये लोग इसी लायक हैं, पैसा ना दो तो बदतमीजी करने लगते हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…आरपीएफ को बुला लो, सारी किन्नरगिरी उतर जाएगी.
यह भी पढ़ें: Viral Video: गजब! तेल संकट के बीच कुत्ते की पीठ पर टंकी रख पेट्रोल भरवाने पहुंचा शख्स, वीडियो देख आएगी हंसी
