Headlines

इस्लामाबाद के अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की मौत


इस्लामाबाद के पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के गायनेकोलॉजी वार्ड में आग लगी है. आग लगने के 15 नवजात शिशुओं की मौत हो गई है. डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक वार्ड में 16 बच्चे थे. जिनमें से डॉक्टर सिर्फ एक को बचा पाए हैं.

पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस की स्पोक्सपर्सन डॉ अनीजा जलील ने कहा, कुछ बच्चों को रात को डिसचार्ज कर दिया गया था. इस वजह से अभी बच्चों की संख्या के बारे में सही से नहीं बता सकते हैं. 

कैसे लगी आग
उन्होंने बताया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है. ये आग सुबह 7 बजे करीब लगी थी. आग बुझा दी गई है, लेकिन ठंडा करने की प्रक्रिया में कुछ समय लगेगा.

आग लगने का कारण पता करेगी कमेटी

जियो न्यूज के मुताबिक ज़िला प्रशासन ने बताया कि सूचना मिलने के तुरंत बाद बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गए और बचाव कार्यों में दमकल की छह गाड़ियां और चार एम्बुलेंस शामिल हुईं. इस घटना की जांच के लिए अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर की अध्यक्षता में एक जांच समिति का गठन किया गया है. ज़िला प्रशासन ने कहा कि यह समिति आग लगने के कारण का पता लगाएगी और यह भी जांच करेगी कि यह घटना कैसे हुई.

PIMS इस्लामाबाद का सबसे बड़ा अस्पताल है. ये कई बड़े मेडिकल सेंटर में शामिल है. इस्लामाबाद अस्पताल, चिल्ड्रन्स अस्पताल, मदर एंड चाइल्ड हेल्थ सेंटर, बर्न केयर सेंटर और कार्डियक सेंटर शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: इंडिया का मिला मैसेज तो खुशी से फूले नहीं समाए जेलेंस्की, बोले- ‘मैं भारत के…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *