Headlines

ये कैसी चेकिंग है भाई? ये वीडियो देख छूट जाएगी आपकी भयंकर हंसी


सोशल मीडिया की दुनिया में कब, क्या देखने को मिल जाए, कोई नहीं जानता. कभी-कभी यहां ऐसे नजारे सामने आ जाते हैं कि देखने वालों की हंसी ही नहीं रुकती. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और ठहाके लगाने पर मजबूर भी हो गए हैं. वीडियो किसी सामाजिक या सार्वजनिक कार्यक्रम का लगता है, जहां सुरक्षा चेकिंग का ऐसा अनोखा और अतरंगी तरीका देखने को मिला, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी. वायरल वीडियो यमन का बताया जा रहा है.

हाथ में गन तानकर आए साहब, सुरक्षा गार्ड ने भी स्टाइल से की ‘वीआईपी चेकिंग’

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कार्यक्रम के एंट्री गेट पर भारी सुरक्षा तैनात है. वहां से गुजरने वाले हर शख्स की तलाशी ली जा रही है, बिल्कुल वैसे ही जैसे किसी मेट्रो स्टेशन या बड़े सरकारी दफ्तर के बाहर होती है. लेकिन ट्विस्ट यह है कि कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे लोगों के पास खुलेआम AK-47 जैसे घातक हथियार लटके हुए हैं. एक बंदा तो पीठ और कंधे पर बाकायदा राइफल टांगे हुए बड़े भौकाल के साथ चेकिंग पॉइंट पर पहुंचता है.

गन पर नो ध्यान, कपड़ों की चेकिंग पूरी ‘निष्ठा’ के साथ

इस वीडियो का सबसे मजेदार और हास्यास्पद पहलू यह है कि चेकिंग कर रहा सुरक्षा गार्ड बंदे के हाथ में टंगी AK-47 की तरफ देखता तक नहीं है. गार्ड पूरे ध्यान और ईमानदारी के साथ उस व्यक्ति की जेबें टटोलता है, उसके कोट और कपड़ों के निचले हिस्से को हाथों से चेक करता है. बंदूक की ट्रिगर गार्ड के हाथ से कुछ ही इंच की दूरी पर होती है, लेकिन गार्ड का पूरा फोकस इस बात पर रहता है कि कहीं कपड़ों के अंदर कोई गैर-कानूनी चीज न छुपी हो. यह देखकर ऐसा लगता है जैसे बंदूक तो वहां का रेगुलर ड्रेस कोड हो, असली खतरा तो जेब में रखे रुमाल या माचिस से है.

‘गन ओके है, बस जेब चेक कराओ!’ सोशल मीडिया पर मीम्स की आई बाढ़

यह अजीबो-गरीब नजारा देखकर यूज़र्स अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वीडियो आते ही वायरल हो गया और कमेंट सेक्शन में फनी रिएक्शन्स की बौछार होने लगी. लोग इस वीडियो पर जमकर चुटकी ले रहे हैं. कोई लिख रहा है, “भाई सुरक्षा गार्ड अपनी ड्यूटी के प्रति बहुत वफादार है, उसे बंदूक से क्या मतलब, बस जेब साफ होनी चाहिए.” तो कोई कह रहा है, “लगता है वहां AK-47 ले जाना अलाउड है, बस बीड़ी-माचिस बैन है.”

यह भी पढ़ें: बाढ़ में बह रहे बच्चे को बचाने के लिए जान पर खेल गई मादा हाथी, देखें प्यार Video

नियम-कायदों का यह अनोखा अंदाज बना चर्चा का विषय

यह वीडियो यमन का बताया जा रहा है जिसमें परिधान और आसपास का माहौल देखकर यह किसी खास पारंपरिक या स्थानीय कार्यक्रम का प्रतीत होता है जहां हथियार रखना आम बात हो सकती है. हालांकि, हथियार के साथ इस तरह की औपचारिकता वाली चेकिंग का कॉम्बिनेशन देखकर लोग इसे साल का सबसे फनी वीआईपी रेस्क्यू और चेकिंग मोमेंट बता रहे हैं.

यह भी पढ़ें: छत पर लहराई शर्ट और रेस्क्यू करने पहुंच गया हेलिकॉप्टर- नेपाल का वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *