बिहार में चौथे चरण (TRE-4) के तहत शिक्षकों की भर्ती होनी है. कुछ दिनों पहले ही बीपीएससी (BPSC) की ओर से नोटिफिकेशन भी जारी हुआ था. कल (01 सितंबर, 2026) से ऑनलाइन आवेदन भी शुरू होना था. इस बीच आज (सोमवार) बीपीएससी की ओर से जानकारी दी गई है कि इसे अभी स्थगित किया जाता है.
बीपीएससी से जारी की गई ये सूचना
बीपीएससी की ओर से जारी सूचना में लिखा गया है, “विज्ञापन सं.-14/2026, चतुर्थ चरण के विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा (TRE-4.0) के तहत शिक्षा विभाग, बिहार के अन्तर्गत विद्यालय अध्यापक के कुल- 32,388 रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन करने की निर्धारित प्रक्रिया, जो दिनांक- 01.09.2026 से प्रस्तावित है, प्रक्रियात्मक बदलाव के कारण स्थगित किया जाता है. उक्त विज्ञापन से संबंधित तिथि की घोषणा शीघ्र की जाएगी.”
विज्ञापन सं.-14/2026, चतुर्थ चरण के विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा (TRE-4.0) के तहत शिक्षा विभाग, बिहार के अन्तर्गत विद्यालय अध्यापक के कुल- 32,388 रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन करने की निर्धारित प्रक्रिया, जो दिनांक – 01.09.2026 से प्रस्तावित है, प्रक्रियात्मक बदलाव… pic.twitter.com/PhjJT9dCZV
— Bihar Public Service Commission (@BPSCOffice) August 31, 2026
अब नई तिथि का करना होगा इंतजार
अब शिक्षक अभ्यर्थियों को नई तिथि का इंतजार करना होगा. बता दें कि टीआरई-4 में अब एक ही परीक्षा होगी. छात्रों की बातों को हाल ही में सम्राट सरकार ने माना है. अब नए नोटिफिकेशन का इंतजार है.
33,385 पदों पर होगी शिक्षकों की भर्ती
शिक्षा विभाग ने पहले 32,388 पदों की अधियाचना भेजी थी. बाद में संगीत विषय में 111 अतिरिक्त सीटें बढ़ाई जा गई हैं. अब टीआरई-4 में कुल रिक्तियों की संख्या अब 33,385 हो जाएगी.
यह भी पढ़ें- तेज प्रताप ने 50 करोड़ की मानहानि वाले नोटिस पर दिया जवाब, ‘भेजा है तो…’
इसके साथ ही मैथिली, भोजपुरी, मगही, प्राकृत और पाली जैसे विषयों के छात्रों से बातचीत के बाद विभाग ने आरक्षण रोस्टर को स्पष्ट कराया और 886 पदों की वृद्धि की गई है.
एक परीक्षा, लेकिन निगेटिव मार्किंग के साथ
शिक्षा मंत्री ने शिक्षक भर्ती और परीक्षा के मुद्दे पर कहा है कि सरकार हर साल 20 हजार शिक्षकों की बहाली का लक्ष्य लेकर चल रही है. शिक्षा मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया है कि अब एक परीक्षा अच्छे तरीके से होगी और निगेटिव मार्किंग भी रहेगी.
यह भी पढ़ें- जहरीली शराब कांड: 4 मौतों पर रोहिणी आचार्य भड़कीं, ‘जगजाहिर है कि…’
