कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर घमासान तेज हो गया है. खरगे ने बीजेपी पर पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में मतदाताओं के नाम जोड़ने-काटने में पक्षपात का आरोप लगाया है. इस पर अब आरजेडी सांसद मनोज झा ने भी इस मुद्दे पर बीजेपी और चुनावी प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं.
दरअसल बीते दिन (01 सितंबर 2026) खरगे ने एक्स पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि बीजेपी जहां राजनीतिक रूप से सुविधाजनक स्थिति होती है, वहां मतदाताओं के नाम जुड़वाती है और जहां असुविधा होती है, वहां वोट काटे जाते हैं. उन्होंने चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए उसे निष्पक्ष चुनावों का प्रहरी बनने के बजाय ‘भाजपा की कुर्सी बचाओ आयोग’ करार दिया था. खरगे ने महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, तेलंगाना और कर्नाटक में मतदाता सूची को लेकर कई सवाल उठाए.
यह भी पढ़ें- पटना शराब कांड: पुलिस बोली- जहर मिलाया, भड़के ग्रामीण, थाने में हंगामा
मनोज झा बोले- चोरी कहूं या डकैती?
आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा कि थोड़ी देर के लिए मान लीजिए कि यह बयान खरगे का नहीं है. पश्चिम बंगाल में लाखों लोगों को चुनाव के समय अयोग्य किया गया और अब बड़ी संख्या में लोगों को फिर शामिल किया जा रहा है, लेकिन वे वोट नहीं दे पाए. उन्होंने सवाल उठाया कि इसके लिए जिम्मेदार कौन है? मनोज झा ने कहा कि इसे ‘चोरी’ कहूं या ‘डकैती’, यह सवाल जनता के सामने है.
#WATCH दिल्ली: मल्लिकार्जुन खड़गे के वोट चोरी के आरोप पर RJD सांसद मनोज झा ने कहा, “पश्चिम बंगाल में लाखों लोगों को अयोग्य किया गया। अब उसमें से बड़ी संख्य में लोगों को शामिल किया जा रहा है। लेकिन वे वोट नहीं दे पाए। कौन गुनहगार है? इसे चोरी कहूं या डकैती कहूं? जो चुप है और मन ही… pic.twitter.com/FKdI3sugMz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 2, 2026
‘चुप रहने वाले भी एक दिन नुकसान झेलेंगे’
मनोज झा ने आगे कहा कि जो लोग इस मामले पर चुप हैं और मन ही मन खुश हैं कि इसका फायदा उन्हें मिला, उन्हें भी भविष्य में नुकसान झेलना पड़ सकता है. उन्होंने कहा कि जो गुनहगार हैं, उन्हें इसकी सजा मिलेगी.
मतदाता सूची को लेकर विपक्ष का हमला जारी
बता दें कि खरगे ने अपनी पोस्ट में महाराष्ट्र में लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बीच मतदाताओं की संख्या बढ़ने और एसआईआर के दौरान बड़ी संख्या में नाम ड्राफ्ट सूची से बाहर होने का दावा किया था. उन्होंने पश्चिम बंगाल में एसआईआर के बाद हटाए गए नामों में से बड़ी संख्या में अपील के बाद दोबारा शामिल किए जाने का भी जिक्र किया.
यह भी पढ़ें- पटना वालों सावधान! डेंगू से युवक की मौत, अगस्त में मिले 167 मरीज
