Headlines

दिल्ली क्राइम ब्रांच और बांग्लादेशी डकैत गैंग के बीच देर रात मुठभेड़, 6 कुख्यात बदमाश गिरफ्तार


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • गिरफ्तार डकैतों से हथियार और चोरी के औजार बरामद हुए.

दिल्ली में क्राइम ब्रांच ने एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम देते हुए बेहद खतरनाक बांग्लादेशी डकैत गैंग का भंडाफोड़ किया है. सराय काले खां इलाके के पास जंगल में आधी रात को हुई इस मुठभेड़ में पुलिस और बदमाशों के बीच जमकर फायरिंग हुई. जान जोखिम में डालकर पुलिस टीम ने आखिरकार छह बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जबकि दो अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गए.

पुलिस के मुताबिक यह गैंग पिछले कई सालों से देश के अलग-अलग राज्यों में लूट, डकैती और हत्या जैसी वारदातों को अंजाम दे रहा था. दिल्ली, यूपी, गोवा, कर्नाटक और केरल जैसे राज्यों में इनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं. खास बात यह है कि ये सभी आरोपी बांग्लादेश के रहने वाले हैं और अवैध तरीके से भारत में घुसकर वारदात को अंजाम देते थे. 

बदमाशो का गैंग सीनियर सिटीजन के घरों को बनाता था निशाना 

इस गैंग का तरीका बेहद शातिर था. ये लोग पहले अपने नेटवर्क के जरिए ऐसे घरों की पहचान करते थे जहां बुजुर्ग या कम लोग रहते हों और जहां सोना-नकदी ज्यादा हो. इसके बाद देर रात घर में घुसकर लोगों को बांध देते, बेरहमी से मारपीट करते और विरोध करने पर जान लेने से भी नहीं हिचकते थे. वारदात के बाद ये लोग तुरंत फरार होकर वापस बांग्लादेश चले जाते थे, जिससे पुलिस के लिए इन्हें पकड़ना काफी मुश्किल हो जाता था.

दिल्ली पुलिस की टीम पर बदमाशो ने की फायरिंग 

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि यह गैंग दिल्ली में किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहा है. जैसे ही बदमाश वहां पहुंचे, पुलिस ने उन्हें सरेंडर करने को कहा, लेकिन उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी. जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की और कुछ देर चली मुठभेड़ के बाद सभी छह बदमाशों को काबू कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपियों के पास से चार देसी पिस्टल, जिंदा और इस्तेमाल किए गए कारतूस, खंजर और घर तोड़ने के औजार बरामद हुए हैं. पुलिस का कहना है कि इनकी गिरफ्तारी से कई राज्यों के लंबित मामलों का खुलासा हुआ है. फिलहाल फरार दो आरोपियों की तलाश जारी है.  

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *