Headlines

ट्रैक्टर कंपनियों की बढ़ी टेंशन, खेत जोतता दिखा ई-रिक्शा- वीडियो वायरल


खेती में जुगाड़ की कोई सीमा नहीं होती. किसान जरूरत के हिसाब से ऐसा दिमाग लगाते हैं कि देखने वाला भी सोच में पड़ जाए. अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इसका ताजा उदाहरण है. वीडियो में एक ई-रिक्शा यानी टिर्री खेत में दौड़ती नजर आ रही है और उसके पीछे हल लगा हुआ है. यानी जिस टिर्री को अब तक सवारी ढोते देखा था, वह अब खेत जोतने के काम में भी उतर गई है.

वीडियो देखकर पहली नजर में तो ऐसा लगता है जैसे खेत में कोई छोटा-मोटा ट्रैक्टर चल रहा हो. लेकिन कैमरा थोड़ा पास आता है तो पूरा जुगाड़ समझ में आता है. आगे है ई-रिक्शा और पीछे लोहे का ऐसा इंतजाम किया गया है, जिसमें हल लगा हुआ है. ई-रिक्शा आगे बढ़ रहा है और पीछे लगा हल मिट्टी को पलटता हुआ खेत में लकीरें बनाता जा रहा है.

सवारी ढोने वाली टिर्री अब खेत भी जोतेगी!

आमतौर पर ई-रिक्शा का इस्तेमाल लोगों को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने के लिए किया जाता है. लेकिन इस वीडियो में इसका काम देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान हैं. यहां टिर्री सड़क पर नहीं, बल्कि सीधे खेत में उतर गई है.

वीडियो में कुछ लोग इस देसी मशीन के साथ खेत में दिखाई दे रहे हैं. ई-रिक्शा धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है और उसके पीछे लगा हल खेत की जुताई कर रहा है. मतलब जिसे देखकर लोग कहते थे “भाई टिर्री में बैठकर बाजार चलते हैं”, अब वही टिर्री कह रही है “चलो पहले खेत जोतकर आते हैं!”

ट्रैक्टर कंपनियों की तो टेंशन बढ़ गई

वीडियो के वायरल होते ही लोग इसे लेकर तरह-तरह के मजेदार कमेंट कर रहे हैं. कोई इसे ‘गरीबों का ट्रैक्टर’ बता रहा है तो कोई इसे खेती का नया देसी जुगाड़ कह रहा है. कुछ लोग मजाक में कह रहे हैं कि अगर इसी तरह ई-रिक्शा खेती के काम आने लगा तो ट्रैक्टर कंपनियों को भी अपनी मार्केटिंग टीम बुलाकर मीटिंग करनी पड़ेगी.

यह भी पढ़ेंः पहाड़ ने डराया तो पानी से आया प्रलय, आंखों में आंसू ला देंगी नेपालियों की दास्तां

सोशल मीडिया पर खूब हो रही मस्ती

वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का रिएक्शन भी जबरदस्त है. कोई इसे ‘टिर्री ट्रैक्टर’ कह रहा है तो कोई बोल रहा है कि अब ई-रिक्शा सिर्फ सवारी नहीं, किसान की मदद भी करेगा. एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि “अब टिर्री वाले बोलेंगे- कहां जाना है नहीं, कितने बीघे जोतने हैं?” वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि “भारत में जुगाड़ की कोई लिमिट नहीं है.”

कुल मिलाकर, वीडियो चाहे सिर्फ एक स्थानीय देसी जुगाड़ हो, लेकिन सोशल मीडिया पर इसने लोगों का खूब मनोरंजन कर दिया है. ट्रैक्टर के बीच खेत में टिर्री की एंट्री देखकर इंटरनेट की जनता फिलहाल यही कह रही है, भाई, जुगाड़ हो तो ऐसा.

यह भी पढ़ेंः प्रचार के दौरान भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी ने एक दूसरे पर लुटाया प्यार- वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *