ब्राजील के Palhoça के Praia da Pinheira Beach का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक कपल समुद्र क किनारे घूमता नजर आता है. दोनों साथ-साथ आगे बढ़ रहे होते हैं, तभी अचानक महिला के पास एक तेज बिजली गिरती है. बिजली गिरते ही वह महिला जमीन पर गिर जाती है और उसकी मौत हो जाती है. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
वीडियो में क्या दिखाया गया है?
इस वायरल वीडियो में समुद्र किनारे एक महिला अपने पार्टनर के साथ घूमती हुई दिखाई देती है. दोनों बीच की तरफ पर आगे बढ़ रहे होते हैं और आसपास मौसम खराब नजर आ रहा है. अचानक तेज रोशनी के साथ महिला के पास बिजली गिरती है और महिला वहीं गिर जाती है. उसके साथ मौजूद व्यक्ति तुरंत उसकी तरफ जाता दिखाई देता है. वीडियो में बिजली अचानक से गिर जाती है , जिसकी वजह से पूरा मंजर बेहद डरावना नजर आता है.
यह भी पढ़े :बाढ़ में नाव की तरह बह गया घर, बाल-बाल बची मां-बेटी; वीडियो वायरल
Breaking : Disturbing visuals show LIGHTNING directly STRIKING and killing a woman at Pinheira Beach in Palhoça, Brazil few days ago. pic.twitter.com/5QdTYgyaKc
— World Updates (@Updatesofwworld) August 30, 2026
बिजली गिरने के बाद महिला की मौत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना 28 अगस्त की शाम हुई थी. वीडियो में दिखाई गई महिला की उम्र 39 साल बताई गई है. बिजली गिरने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन 29 अगस्त की सुबह इस हादसे के कारण उसकी मौत हो गई. घटना के बाद सामने आया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जाने लगा.
हादसे के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
बिजली गिरने की घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. क्लिप में सबकुछ सही दिखाई दे रहा था, लेकिन कुछ ही सेकंड के अंदर अचानक हादसा हो जाता है. वीडियो को देखने वाले लोग महिला के साथ हुए इस दर्दनाक हादसे पर दुख जता रहे हैं और घटना को बेहद खौफ से भरा हुआ बता रहे हैं.
वीडियो पर यूजर्स ने जताया दुख
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इसे देखने वाले यूजर्स ने घटना पर दुख जताया. कई लोगों ने महिला की मौत को डरावना बताया और इस घटना पर दुख जताया. अचानक हुए इस हादसे का वीडियो देखकर कई यूजर्स भावुक भी नजर आए.
यह भी पढ़े : बाढ़ में बहा मालिक का घर, इंतजार में अब भी डटा है वफादार मासूम- रोने लगे यूजर्स
