सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग पहले तो समझ ही नहीं पा रहे कि आखिर मामला क्या है. वीडियो में एक शख्स तरह-तरह की डिजाइन वाली कब्रें दिखाता नजर आ रहा है और हर डिजाइन की अपनी अलग कीमत बताई जा रही है. यानी यहां कपड़े, जूते या फर्नीचर नहीं, बल्कि कब्रों के डिजाइन और उनके दाम बताए जा रहे हैं.
वायरल वीडियो को पाकिस्तान का बताया जा रहा है. इसमें कई तरह की कब्रें दिखाई देती हैं, जिनमें अलग-अलग पत्थरों और डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है. सोशल मीडिया पर दावा है कि इनकी कीमत करीब 55 हजार से शुरू होकर 70 हजार, 80 हजार और यहां तक कि 4 लाख रुपये तक जाती है.
‘कब्र भी पसंद के डिजाइन की मिलेगी?’
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स के बीच सबसे ज्यादा चर्चा इसी बात की हो रही है कि अब कब्रों के लिए भी अलग-अलग डिजाइन और बजट का विकल्प देखने को मिल रहा है. वीडियो में शख्स अलग-अलग कब्रों को दिखाते हुए उनकी कीमत बताता है. किसी में मार्बल का काम दिखाई देता है तो किसी में ज्यादा शानदार और भारी डिजाइन नजर आता है. मतलब मामला कुछ ऐसा है कि जिंदगी में घर कैसा होगा, कार कैसी होगी और कपड़े कैसे होंगे, इसके बाद अब लोग मजाक में पूछ रहे हैं कि “कब्र का डिजाइन भी पसंद से चुनना पड़ेगा क्या?”
हालांकि, वीडियो में दिखाई जा रही कीमतों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. पाकिस्तान में कब्रों के लिए मार्बल और ग्रेनाइट के अलग-अलग डिजाइन बेचने वाले कारोबारी जरूर मौजूद हैं. एक पाकिस्तानी मार्बल विक्रेता की वेबसाइट पर कब्रों के डिजाइन करीब 30 हजार से लेकर 98 हजार पाकिस्तानी रुपये तक की कीमत में listed हैं.
सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा- ये क्या नया बिजनेस है
वीडियो वायरल होने के बाद कमेंट सेक्शन में लोगों का रिएक्शन भी जबरदस्त है. कुछ लोग कब्रों की कीमत और डिजाइन देखकर हैरान हैं, जबकि कुछ यूजर्स इस पूरे मामले को लेकर मजेदार कमेंट कर रहे हैं. किसी ने मजाक में कहा कि “भाई यहां भी बजट और प्रीमियम मॉडल आ गया.” वहीं कुछ लोगों ने कहा कि कब्र को लेकर इस तरह की सजावट और कीमत की चर्चा उन्हें अजीब लग रही है. कई यूजर्स का कहना है कि इंसान के जाने के बाद सबसे जरूरी चीज उसकी याद और उसके अच्छे काम हैं, कब्र की सजावट नहीं.
यह भी पढ़ेंः पहाड़ ने डराया तो पानी से आया प्रलय, आंखों में आंसू ला देंगी नेपालियों की दास्तां
पाकिस्तान में कब्रों का कारोबार नया नहीं
वैसे पाकिस्तान में कब्र की जगह और कब्र बनाने से जुड़ी कीमतों को लेकर पहले भी खबरें सामने आती रही हैं. कराची जैसे बड़े शहरों में कब्रिस्तानों में जगह की कमी के कारण कब्रों के लिए ज्यादा पैसे वसूले जाने की रिपोर्ट भी सामने आ चुकी है. यानी वायरल वीडियो में दिख रहा मामला भले ही लोगों को अजीब लग रहा हो, लेकिन पाकिस्तान में कब्रों के लिए अलग-अलग तरह के मार्बल और डिजाइन का इस्तेमाल होना कोई बिल्कुल नई बात नहीं है.
यह भी पढ़ेंः प्रचार के दौरान भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी ने एक दूसरे पर लुटाया प्यार- वीडियो वायरल
