आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के उस दावे पर प्रतिक्रिया दी है जिसमें उन्होंने कहा है कि पंजाब में SIR के दौरान उनका नाम हटा दिया है.
आप प्रवक्ता अनुराग ढांडा ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट में राघव चड्ढा के बयान को रिपोस्ट करते हुए कहा कि- कभी बोलते हो SIR चुनाव आयोग करवाता है सरकार नहीं, कभी रोते हो कि SIR में पंजाब सरकार ने वोट कटवा दिया? कहना क्या चाहते हो?
ढांडा ने लिखा कि पंजाब में तुम रहते नहीं, दिल्ली में तुमने वोट बनवाया नहीं? अब अपनी गलती दूसरों पर थोपना चाहते हो? अब क़ानूनी सवाल तो ये है कि जो मतदाता ही नहीं है, क्या वो सांसद हो सकता है?
राघव चड्ढा ने क्या दावा किया?
बता दें राघव चड्ढा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, मैं पंजाब से राज्यसभा का मौजूदा सदस्य हूं. मेरा वोटर आईडी मोहाली में रजिस्टर्ड है. फिर भी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में मेरे नाम को ‘शिफ्टेड’ के तौर पर दिखाया गया है. अच्छी बात है कि ये सिर्फ ड्राफ्ट वोटर लिस्ट है, फाइनल वोटर लिस्ट नहीं. ‘दावे और आपत्तियां’ की प्रक्रिया के दौरान नामों में सुधार किया जाता है, जो अभी चल रही है. फाइनल वोटर लिस्ट अक्टूबर 2026 में प्रकाशित होगी. मैं पहले से ही एसआईआर गाइडलाइंस के तहत मिले उपायों का इस्तेमाल कर रहा हूं.
पंजाब: ED रिपोर्ट पर प्रताप सिंह बाजवा का वार, बोले- CM तोड़ें अपनी चुप्पी
BJP नेता राघव चड्ढा ने कहा कि ये सिर्फ लिपिकीय गलती जैसा नहीं लगता, बल्कि राजनीतिक बदले का साफ मामला है.उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, मुझे ‘शिफ्टेड’ के तौर पर किसने चिह्नित किया? ‘आप’ की पंजाब सरकार का एक अधिकारी. इस वर्गीकरण को किसने वेरिफाई किया? फिर से ‘आप’ की पंजाब सरकार का ही एक अधिकारी. इसे उच्च स्तर पर किसने प्रोसेस किया? एक बार फिर वही ‘आप’ की पंजाब सरकार का अधिकारी.
