Headlines

बुधवार को ‘हनुमान अंश’ का बजा डंका, ‘टॉक्सिक’ का हुआ बंटाधार, जानें- ‘आवारापन 2’ का कलेक्शन


बुधवार को एक बार फिर बॉक्स ऑफिस का हाल ठंडा रहा. सिनेमाघरों में मौजूद ‘टॉक्सिक’ से ‘इरुमुडी’ और ‘आवारापन 2’ तक कई फिल्में कमाई के लिए संघर्ष करती नजर आई. वहीं 27 दिन पुरानी ‘हनुमान अंश’ ने बुधवार को भी अपनी कमाई से हैरान कर दिया. चलिए यहां वेडनेसडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जानते हैं.

टॉक्सिक’ ने बुधवार को कितनी की कमाई?
‘टॉक्सिक’ की कमाई वीकडेज में एंट्री करते ही सिंगल डिजिट में सिमट गई थी. वहीं बुधवार को तो इसने अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया है.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज के 8वें दिन महज 3.78 करोड़ कमाए हैं.
  • जिसके बाद इस फिल्म की भारत में 8 दिनों की नेट कमाई अब 233.38 करोड़ रुपये हो गई है. 
  • वहीं इसका ग्रॉस कलेक्शन 278.69 करोड़ रुपये हो गया है.      


‘इरुमुडी’ ने दूसरे बुधवार कितनी की कमाई?
रवि तेजा की ‘इरुमुडी’ की कमाई में दूसरे मंगलवार मंदी देखी गई थी. इसने 5.90 करोड़ कमाए थे. वहीं इसके दूसरे बुधवार की कमाई की बात करें तो

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार को 4.10 करोड़ की नेट कमाई की है.
  • इसके साथ ही, भारत में इस फिल्म का 13 दिनों का कुल नेट कलेक्शन 146.15 करोड़  रुपये हो गया है.
  • वहीं इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 169.80 करोड़ रुपये हुआ है.


बुधवार को 'हनुमान अंश' का बजा डंका, 'टॉक्सिक' का हुआ बंटाधार, जानें- 'आवारापन 2' का कलेक्शन

‘आवारापन 2’ ने तीसरे बुधवार कितनी की कमाई?
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा मुनाफा कमा लिया है. हालांकि तीसरे हफ्ते में इसकी कमाई में काफी मंदी देखी जा रही है और ये लाखों में सिमट गई है.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 20वें दिन यानी तीसरे बुधवार को 45 लाख रुपये की नेट कमाई की है.
  • इसके साथ ही, भारत में इस फिल्म का 20 दिनों का कुल नेट कलेक्शन 149.35 करोड़  रुपये हो गया है.
  • वहीं इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 178.03 करोड़ रुपये हुआ है.

ये भी पढ़ें:-अपने पिता के निधन पर क्यों खुश थे राम कपूर? वजह जान दहल जाएगा दिल
बुधवार को 'हनुमान अंश' का बजा डंका, 'टॉक्सिक' का हुआ बंटाधार, जानें- 'आवारापन 2' का कलेक्शन

‘विश्वनाथ एंड सन्स’ ने तीसरे बुधवार कितनी की कमाई? 
सूर्या की ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ की कमाई में भी तीसरे हफ्ते में काफी मंदी देखी जा रही है. 

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 20वें दिन यानी तीसरे बुधवार को 59 लाख रुपये की नेट कमाई की है.
  • इसके साथ ही, भारत में इस फिल्म का 20 दिनों का कुल नेट कलेक्शन 118.09 करोड़  रुपये हो गया है.
  • वहीं इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 136.74 करोड़ रुपये हुआ है.


बुधवार को 'हनुमान अंश' का बजा डंका, 'टॉक्सिक' का हुआ बंटाधार, जानें- 'आवारापन 2' का कलेक्शन
बुधवार को 'हनुमान अंश' का बजा डंका, 'टॉक्सिक' का हुआ बंटाधार, जानें- 'आवारापन 2' का कलेक्शन

हनुमान अंश’ ने चौथे बुधवार कितना कमाया?

  • ‘हनुमान अंश’ ने चौथे बुधवार यानी 27वें दिन भी अपने कलेक्शन से हैरान कर दिया.
  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 27वें दिन यानी चौथे बुधवार को 7.25 करोड़ की नेट कमाई की है.
  •  इसके साथ ही, भारत में इस फिल्म का 27 दिनों का कुल नेट कलेक्शन 61.38 करोड़ हो गया है.
  • वहीं इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 72.32 करोड़ रुपये हुआ है.

बुधवार को 'हनुमान अंश' का बजा डंका, 'टॉक्सिक' का हुआ बंटाधार, जानें- 'आवारापन 2' का कलेक्शन

ये भी पढ़ें:-क्या पोस्टपोन हो गई रजनीकांत की जेलर 2? मेकर्स ने बताया सच



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *