Headlines

हवा में पायलट की तबीयत खराब, IndiGo की फ्लाइट ने मस्कट में की इमरजेंसी लैंडिंग


दोहा से बेंगलुरु जा रही IndiGo की फ्लाइट 6E 1302 की गुरुवार सुबह मस्कट में सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. उड़ान के दौरान फ्लाइट के पायलट की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद विमान को एहतियात के तौर पर मस्कट डायवर्ट किया गया. विमान की मस्कट एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई. लैंडिंग के तुरंत बाद पायलट को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. फिलहाल उनकी हालत ठीक बताई जा रही है.

यात्रियों को बेंगलुरु पहुंचाने की तैयारी

पायलट की तबीयत बिगड़ने के कारण फ्लाइट को मस्कट में उतारने के बाद यात्रियों को उनके गंतव्य बेंगलुरु तक पहुंचाने के लिए IndiGo ने वैकल्पिक व्यवस्था की है. एयरलाइन ने यात्रियों को बेंगलुरु पहुंचाने के लिए बेंगलुरु से मस्कट के लिए दूसरा विमान और नई क्रू टीम भेजने की व्यवस्था की है. इसके जरिए यात्रियों की आगे की यात्रा पूरी कराई जाएगी.

लखनऊ एयरपोर्ट पर Air India की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

इससे पहले वाराणसी से दिल्ली जा रही Air India की फ्लाइट की गुरुवार सुबह लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. विमान के पिछले हिस्से में स्थित आफ्ट कार्गो कंपार्टमेंट में धुआं होने का संकेत मिलने के बाद पायलट ने एहतियात के तौर पर विमान को लखनऊ की ओर मोड़ दिया. विमान में सवार सभी 155 यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित हैं.

कार्गो कंपार्टमेंट में मिला स्मोक इंडिकेशन

जानकारी के मुताबिक, Air India की फ्लाइट IX-1253 वाराणसी से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी. उड़ान के दौरान विमान के आफ्ट कार्गो कंपार्टमेंट में स्मोक इंडिकेशन मिला. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पायलट ने विमान को लखनऊ एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया. विमान ने सुबह करीब 8:52 बजे सुरक्षित लैंडिंग की.

जांच में नहीं मिला धुआं

विमान के लखनऊ पहुंचते ही एयरपोर्ट की इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम को अलर्ट कर दिया गया. टीम ने विमान का तत्काल विजुअल इंस्पेक्शन किया. जांच के दौरान विमान के अंदर या कार्गो कंपार्टमेंट में कहीं भी धुआं दिखाई नहीं दिया. इसके बाद विमान को एयरपोर्ट के स्टैंड पर पार्क कर दिया गया.

यात्रियों को विमान से उतारने की प्रक्रिया सुबह करीब 9:02 बजे शुरू हुई. सभी यात्रियों और क्रू सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. एहतियाती लैंडिंग के बाद विमान की तकनीकी जांच की जा रही है.

यह भी पढ़िएः पंजाब के ड्राफ्ट SIR में राघव चड्ढा संग खेल, बोले- ‘AAP की प्राइवेट प्रॉपर्टी नहीं’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *