Headlines

70 की उम्र में काम मांग रहीं कल्पना अय्यर, बोलीं- लोग जवाब देना भी जरूरी नहीं समझते


दिग्गज एक्ट्रेस कल्पना अय्यर 70 साल क हैं और वो इंडस्ट्री में काम करना चाहती हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि जो लोग कास्टिंग करते हैं वो प्रोफेशनल नहीं हैं और जवाब देने की जरूरत नहीं समझते हैं. कल्पना ने लिखा कि अगर कोई उनसे कॉन्टैक्ट करता है और काम को लेकर बात नहीं बनती है तो कम से कम उन्हें बता तो दें.

कल्पना ने सोशल मीडिया पर किया लंबा-चौड़ा पोस्ट
कल्पना ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘मैं हर चीज को अच्छे से संभालने और परेशान न होने की पूरी कोशिश कर रही हूं. खासकर उन चीजों को लेकर जिन पर मेरा कोई कंट्रोल नहीं है. लेकिन सच कहूं तो मेरे साथ ऐसा बर्ताव ठीक नहीं है. क्योंकि मैं हर उस काम को करना चाहती हूं जो मुझे मिलता है.’

आगे उन्होंने लिखा, ‘मैं कोई डीवा की तरह ट्रीटमेंट नहीं चाहती, बस थोड़ी तमीज और इज्जत चाहती हूं. और मुझे नहीं लगता कि मैं कुछ ज्यादा मांग रही हूं. मैं ऐसा उम्मीद नहीं करती कि सबकुछ मेरे हिसाब से हो. क्योंकि अब दुनिया बदल गई है. समय बदल गया है. लोगों के अपने रूल्स और एजेंडा होते हैं. हो सकता है कि मैं वो शख्स न हूं जिसे वे सपोर्ट करना चाहें. लेकिन मैं भी एक इंसान हूं. मैं स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं मांग रही हूं. मैं बस ईमानदारी से काम करना चाहती हूं.’

ये भी पढ़ें- अगस्त बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: ‘आवारापन 2’- ‘हनुमान अंश’ का धमाका, 250 करोड़ पार हुआ आंकड़ा

कल्पना ने लिखा, ‘अगर आप मुझसे कॉन्टैक्ट करते हैं तो मैं आभारी रहूंगी. लेकिन अगर बात नहीं बन रही है तो मुझे बताएं, जानकारी दें, मुझसे पूछें, मैं समझने की कोशिश करूंगी. कुछ चेंजेस भी बताऊंगी. क्या पता हम दोनों के लिए काम बन जाए. प्लीज पहले से कोई धारणा न बनाएं. बस पूछ लें. मुझे अच्छा लगेगा. मैं आभारी रहूंगी. मैं किसी का नाम नहीं ले रही हूं क्योंकि ये पोस्ट किसी एक इंसान को लेकर नहीं है. 70 साल पुरानी कहावत है कि ‘फेयर और तमीजदार बनें’. और मैं ऐसा सोचती हूं कि मैं ये आपसे उम्मीद कर सकती हूं.’

इसके अलावा उन्होंने लिखा, ‘अगर आप मुझसे कॉन्टैक्ट करते हैं और बात नहीं बनती है तो ठीक है. कोई दिक्कत नहीं. लेकिन कम से कम मुझे इंफॉर्म तो करें. हम आगे कभी काम कर सकते हैं ये जिंदगी है. मैं 70 की हो गई हूं और मैं ये जानती हूं. तो प्लीज फेयर और डिसेंट रहें. दयालु बनें.’

ये भी पढ़ें- ‘वाइब’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, जबरदस्त कॉमेडी के बीच खतरनाक मिशन में फंसे कुणाल खेमू

बता दें कि कल्पना अय्यर एक्ट्रेस, सिंगर और पूर्व मॉडल हैं. उन्हें 80 और 90 के दशक में फेम मिला था. वो फेमिना मिस इंडिया 1978 की फर्स्ट रनरअप थीं. इसके बाद उन्होंने मिस वर्ल्ड में इंडिया को रिप्रजेंट किया था. कल्पना को अपने एनर्जेटिक डांस के लिए जाना जाता है. उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. उन्हें 1981 में आई फिल्म अरमान में  गाना ‘रंभा हो’ के लिए जाना जाता है. कुछ समय पहले उनका एक फैमिली फंक्शन से डांस वायरल हुआ था. इसके बाद कल्पना ने दोबारा काम करने की इच्छा जाहिर की थी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *