आपने बच्चों के लिए मां के त्याग और संघर्ष की कहानियां तो बहुत सुनी होंगी इन्ही कहानियों से मिलती हुई एक संघर्ष करती हुई मां की कहानी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. महाराष्ट्र के बीड जिले की 47 वर्षीय रमाबाई रणवीर वीडियो में साड़ी पहनकर और नंगे पैर सड़क पर दौड़ती नजर आ रही हैं. पोस्ट के मुताबिक, उन्होंने अपनी बेटी की पढ़ाई के लिए आयोजित दौड़ में हिस्सा लिया और पहला स्थान हासिल कर 3 हजार रुपये का इनाम जीता. वीडियो में वह पूरी मेहनत के साथ दौड़ पूरी करती दिखाई दे रही हैं.
साड़ी पहनकर नंगे पैर दौड़ती दिखी महिला
वायरल वीडियो में महाराष्ट्र की रमाबाई रणवीर साड़ी पहने सड़क पर हाथ में चप्पल लिए दौड़ती हुई नजर आती हैं और वह नंगे पैर ही दौड़ रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने अपनी बेटी की पढ़ाई के लिए अमृत दोड़ में हिस्सा लिया था. सड़क पर उनके साथ कुछ दूसरे लोग भी दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में वह बिना रुके आगे बढ़ती नजर आती हैं और उनके चेहरे पर दौड़ पूरी करने का जोश दिखाई देता है.
बेटी की पढ़ाई के लिए मां नंगे पैर दौड़ी और मैराथन जीतकर 3 हजार रुपये का इनाम हासिल किया.#महाराष्ट्र के #बीड जिले की 47 वर्षीय रमाबाई रणवीर, जो लड़कियों के लिए खाना बनाने का काम करती हैं, ने अमृत दौड़ मैराथन में हिस्सा लेकर पहला स्थान हासिल किया.
#Maharastra #MarathonRace pic.twitter.com/vRkTx59geR
— Milind tayde (@Milind_tayde_) September 1, 2026
यह भी पढ़े : बाढ़ के पानी में डिलीवरी करने निकला बॉय, वायरल वीडियो देख भावुक हुए लोग
बेटी की पढ़ाई के लिए लगाई रेस
X पर शेयर की गई पोस्ट के मुताबिक, रमाबाई ने यह दौड़ अपनी बेटी की पढ़ाई के लिए लगाई थी. पोस्ट में बताया गया है कि रमाबाई लड़कियों के लिए खाना बनाने का काम करती हैं. और इसी काम के बीच उन्होंने अमृत दौड़ मैराथन में हिस्सा लिया और अपनी मेहनत से पहला स्थान हासिल किया.
जीता 3 हजार रुपये का इनाम
ट्रैकसूट पहने युवाओं के बीच साड़ी पहनकर दोड़ती हुई रमाबाई ने मैराथन में पहला स्थान हासिल करने के बाद रमाबाई को 3 हजार रुपये का इनाम मिला. हालांकि, उन्हें इनाम में 5 हजार रुपये दिए गए. पोस्ट में इसी बात को उनकी बेटी की पढ़ाई से जोड़ा गया है कि ये दौड़ उन्होंने अपनी बेटी की पढ़ाई के लिए की थी. सोशल मीडिया पर शेयर किया गया वीडियो उनकी दौड़ के दौरान का है, जिसमें वह साड़ी में सड़क पर दौड़ती दिखाई दे रही हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
रमाबाई का यह वीडियो X पर शेयर किए जाने के बाद एक बेटी की पढ़ाई के लिए मां का संघर्ष लोगों का ध्यान खींच रहा है. साड़ी पहनकर नंगे पैर दौड़ती 47 वर्षीय महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में उनकी मेहनत और दौड़ पूरी करने का जज्बा साफ नजर आ रहा है.
यह भी पढ़े : चप्पल पहनी है या नंगे पैर? 90 हजार की अनोखी चप्पल उड़ा देगी होश
