Headlines

बैंक ऑफ बड़ौदा की कंपनी में 2049 पदों पर भर्ती, 30 सितंबर तक करें आवेदन


बैंक ऑफ बड़ौदा की सब्सिडियरी कंपनी बड़ौदा ग्लोबल शेयर्ड सर्विसेज लिमिटेड (BGSSL) ने अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती अभियान के तहत देशभर में कुल 2049 पदों को भरा जाएगा. अलग-अलग विभागों में निकली इन भर्तियों में फ्रेशर्स के साथ-साथ संबंधित क्षेत्र में एक्सपीरियंस रखने वाले उम्मीदवारों के लिए भी अवसर दिए गए हैं. BGSSL की ओर से जारी शॉर्ट नोटिस के अनुसार भर्ती में कलेक्शन्स, डिजिटल बैंकिंग, ग्लोबल ट्रेड सर्विस, रिटेल सेल्स, ह्यूमन रिसोर्सेस, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, फील्ड कलेक्शन, डिजिटल ऑनबोर्डिंग और आधार ऑपरेशंस समेत कई विभाग शामिल है. इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया कल यानी 1 सितंबर से शुरू हो चुकी है. 

इन पदों पर होगी भर्ती 

  • अप्रेंटिस (टेली कॉलिंग)- 150 पद 
  • टेली कलेक्शन एजेंट (डेट रिकवरी एजेंट)-100 पद
  • एग्जीक्यूटिव एटीएम-रिकॉन्सिलिएशन-शिकायत-डेबिट कार्ड-40 पद 
  • एग्जीक्यूटिव ट्रेड फाइनेंस ऑपरेशंस- 25 पद 
  • एग्जीक्यूटिव सीएएसए-एफसीएनआर कॉलिंग-40 पद 
  • प्रोक्योरमेंट मैनेजर- 1 पद 
  • एमआईसी एनालिस्ट- 3 पद
  • डिप्टी मैनेजर एचआर और एडमिन-1 पद 
  • एग्जीक्यूटिव-सीनियर एग्जीक्यूटिव (मेकर्स)- 20 पद
  • डेस्कटॉप सपोर्ट एनालिस्ट- 1 पद 
  • फील्ड कलेक्शन ऑफिसर- 1 पद 
  • एम-डीएम लीड्स टेली कलेक्शन- 6 पद
  • एम-डिप्टी मैनेजर एलएंडडी- 1 पद 
  • एग्जीक्यूटिव डेबिट कार्ड ऑपरेशंस- 10 पद 
  • फील्ड कलेक्शन ऑफिसर्स- 400 पद 
  • डिजिटल ऑनबोर्डिंग स्पेशलिस्ट (पार्ट टाइम)- 400 पद 
  • सेल्स ऑफिसर एएसएम-आरएसएम-350 पद 
  • आधार ऑपरेटर (पार्ट टाइमर)- 400 पद

30 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन 

BGSSL रिक्रूटमेंट 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर से शुरू हो गई है. उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए 30 सितंबर 2026 तक का समय है. भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है. उम्मीदवार चाहे तो भर्ती नोटिस में दिए गए निर्देशों के अनुसार अपना अपडेटेड रिज्यूमे recruitment@bgss.in पर ईमेल के माध्यम से भी भेज सकते हैं. वहीं तय समय सीमा के बाद मिले आवेदन को एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा. 

पदों के अनुसार अलग-अलग होगी योग्यता 

इस भर्ती में सभी पदों के लिए एक समान शैक्षणिक की योग्यता निर्धारित नहीं है. उम्मीदवारों की योग्यता संबंधित पद के अनुसार तय होगी. अलग-अलग पदों के लिए ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, एमबीए, सीए, सीएस या इंजीनियरिंग की डिग्री की जरूरत होगी. वहीं ज्यादातर एग्जीक्यूटिव और मैनेजरियल पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में काम का एक्सपीरियंस मांगा गया है. उम्मीदवारों को जिस पद के लिए आवेदन करना है. उसके लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, एक्सपीरियंस और आयु सीमा की जानकारी ऑफिशियल नोटिस में जांचनी होगी, क्योंकि आयु सीमा भी पद के अनुसार अलग-अलग है. 

करियर ब्रेक के बाद वापसी करने वालों को प्राथमिकता 

BGSSL ने भर्ती नोटिस में यह भी बताया कि ऐसे उम्मीदवारों जो करियर ब्रेक के लिए बाद दोबारा वर्कफोर्स में लौट रहे हैं, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी. हालांकि इसके लिए उम्मीदवार को संबंधित पद की निर्धारित पात्रता पूरी करनी होगी. इस भर्ती में अलग-अलग एक्सपीरियंस और एक्सपर्टीज वाले उम्मीदवारों के लिए कई तरह के पद उपलब्ध है. इसलिए आवेदन से पहले संबंधित जॉब रोल की जरूरत को अच्छे से देखें. 

ये भी पढ़ें-UGC NET 2026 री-एग्जाम की सिटी स्लिप जारी, 9-10 सितंबर को होगी परीक्षा

चयन प्रक्रिया और सैलरी 

BGSSL रिक्रूटमेंट 2026 में चयन प्रक्रिया पद के अनुसार अलग-अलग है. जानकारी के अनुसार उम्मीदवारों के आवेदन और रिज्यूमे की पहले स्क्रीनिंग की जाएगी. इसके बाद पद की आवश्यकताओं और उम्मीदवार की योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग होगी. शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. वहीं चयन प्रक्रिया में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी शामिल हो सकता है. नोटिफिकेशन में किसी तरह की लिखित परीक्षा का जिक्र नहीं है. जिसका मतलब है कि ज्यादातर पदों के लिए आवेदन की स्क्रीनिंग और शॉर्ट लिस्टिंग के बाद इंटरव्यू आधारित चयन प्रक्रिया अपनाई जाएगी.

ऐसे कर सकते हैं BGSSL भर्ती के लिए आवेदन 

  • आवेदन करने के लिए BGSSL की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  • इसके बाद करियर सेक्शन में जाएं. 
  • यहां भर्ती के लिए पदों की जानकारी और अपनी योग्यता के अनुसार पद सेलेक्ट करें.
  • इसके बाद पद की एलिजिबिलिटी और जॉब डिस्क्रिप्शन को पढ़ें. 
  • अपडेटेड रिज्यूमे और जरूरी डॉक्यूमेंट तैयार करके BGSSL की ओर से निर्धारित आवेदन प्रक्रिया के माध्यम से जमा करें. 
  • भर्ती नोटिस में आप रिज्यूमे recruitment@bgss.in ईमेल से भेजने का ऑप्शन भी दिया गया है.

ये भी पढ़ें-RIMC में 8वीं कक्षा में एडमिशन का मौका, 6 दिसंबर को 39 शहरों में होगा एग्जाम

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *