एक्ट्रेस हिमांशी खुराना का आसिम रियाज संग ‘बिग बॉस 13’ से रिलेशनशिप शुरू हुआ था. दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया. शो के बाद भी दोनों रिश्ते में रहे. कुछ साल रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों अलग हो गए. अब कुछ समय पहले हिमांशी ने पारस छाबड़ा के शो में बात की थी और हिमांशी ने कहा था कि उन्हें रिलेशनशिप में पूजा-पाठ करने से रोका गया था. हिमांशी ने कहा कि उन पर इतना दबाव बनाया गया कि वो धर्म तक बदलने को तैयार हो गई थीं.
इसके बाद आसिम ने भी पलटवार किया था. अब हिमांशी खुराना ने फिर से एक पोस्ट शेयर की है.
ये भी पढ़ें- सुपरहिट फिल्म ‘हे बेबी’ का 2 दशक बाद सीक्वल अनाउंस, जानें फिल्म से जुड़ा अपडेट
हिमांशी खुराना की क्रप्टिक पोस्ट
हिमांशी खुराना ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है. उन्होंने लिखा, ‘मैंने कभी भी आपके बारे में बुरा नहीं बोला है. मैंने बस वो कहा है जो आपने मेरे साथ बुरा किया है. अगर इससे आपकी इमेज खराब होती है तो ये आपके बिहेवियर पर निर्भर करता है. क्योंकि अपने एक्सपीरियंस के बारे में सच बोलना कड़वाहट नहीं है बल्कि क्लियरिटी है. और मैं किसी की इमेज बचाने के लिए जिम्मेदार नहीं हूं. जबकि उन्होंने मेरी शांति को नुकसान पहुंचाने, इसमें उन्हें कोई दिक्कत नहीं हुई. कभी कभी सच कड़वा लगता है क्योंकि खामोशी से किसी को फायदा हुआ था.
ये भी पढ़ें- ‘बंटवारा 1947’ लाइफटाइम कलेक्शन, दुनियाभर में कमाए सिर्फ 54 करोड़
आसिम रियाज ने किया था रिएक्ट
इस पर आसिम ने कहा था, ‘मैंने कभी किसी को भी एक बार भी धर्म बदलने के लिए नहीं कहा. बल्कि मैं था जिसने आपको फिटनेस की तरफ पुश किया. आप जिस शेप में अभी हैं वो मुझसे मिलने के बाद आई हैं उससे पहले आप कैसी लगती थीं ये सभी ने देखा है. तो प्लीज धर्म को यूज मत कीजिए. ये सेंसेटिव सब्जेक्ट है. आप किसी ऐसी पर्सनल बात को लेकर मुझसे नफरत करने की वजह बनाना बचकाना है. इससे बस ये ही पता चलता है कि अटेंशन पाने के लिए आप किस हद तक गिर सकते हैं.’
बता दें कि आसिम और हिमांशी बिग बॉस 13 में मिले थे. उस वक्त हिमांशी किसी और के साथ रिलेशनशिप में थीं. लेकिन फिर हिमांशी ने अपना वो रिश्ता खत्म किया और आसिम रियाज के साथ रिश्ता बनाया. इसके बाद वो सालों तक आसिम संग रिलेशनशिप में रहीं. हालांकि, दिसंबर 2023 में दोनों का ब्रेकअप हुआ. इसके बाद सालों तक हिमांशी ने चुप्पी साधे रखी. हालांकि, फिर पारस के शो में उन्होंने रिलेशनशिप को लेकर बातें कीं.
हिमांशी ने कहा था कि ऐसा फील हुआ कि में अपने भगवान को धोखा द रही हूं. मुझे ऐसा लगा कि मैं ये फिर से नहीं कर पाऊंगी. तो मैंने चार धाम यात्रा जाना का तय किया. मुझे ऐसा लगा था कि मैं फिर वहां जा ही नहीं पाऊंगी. तो मैं उन्हें फाइनल गुडबाय कहने गई थी. हालांकि, फिर चीजें बदल गईं.
