सोशल मीडिया पर इन दिनों एक डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. वीडियो में दो लड़कियां राजस्थानी गाने की धुन पर ऐसा शानदार डांस करती नजर आ रही हैं कि देखने वाले बस उन्हें देखते ही रह जा रहे हैं. दोनों के बीच डांस का तालमेल इतना जबरदस्त है कि एक लड़की जिस अंदाज में स्टेप करती है, दूसरी बिल्कुल उसी लय और टाइमिंग के साथ उसे मैच करती दिखाई देती है. खास बात यह है कि दोनों ने जींस और कुर्ती पहन रखी है और इसी कैजुअल लुक में स्टेज पर ऐसा धमाल मचाया कि पूरा माहौल ही बन गया.
कदम से कदम मिलाकर किया कमाल
वीडियो में दोनों लड़कियां स्टेज पर एक साथ डांस करती नजर आती हैं. दोनों के स्टेप्स में जबरदस्त तालमेल दिखाई देता है. जैसे ही राजस्थानी गाने की बीट बदलती है, दोनों उसी के हिसाब से अपने मूव्स बदल देती हैं. उनके हाथों के स्टेप्स, घूमने का अंदाज और चेहरे के एक्सप्रेशन मिलकर डांस को और शानदार बना देते हैं. खासकर दोनों का एक साथ मूव करना लोगों का ध्यान सबसे ज्यादा खींच रहा है.
जींस-कुर्ती वाले लुक में स्टेज पर मचाया धमाल
डांस की खास बात सिर्फ उनके स्टेप्स ही नहीं बल्कि उनका पूरा अंदाज भी है. जींस और कुर्ती पहने दोनों लड़कियां बेहद कॉन्फिडेंस के साथ स्टेज पर परफॉर्म करती नजर आ रही हैं. उनके डांस में कहीं भी झिझक नजर नहीं आती. गाने की बीट पकड़कर जिस तरह दोनों ने एक के बाद एक स्टेप किए, उसे देखकर ऐसा लगता है जैसे दोनों ने इस परफॉर्मेंस की काफी तैयारी की हो. यही वजह है कि वीडियो देखने वाले बार-बार इसे देख रहे हैं.
यह भी पढ़ें: हाईराइज बिल्डिंग की छत पर पहुंच गए डोगेश भाई, मुश्किल से हुआ रेस्क्यू
यूजर्स बोले- वाइब है भाई, वाइब!
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कोई दोनों के तालमेल की तारीफ कर रहा है तो कोई उनके कॉन्फिडेंस और डांस मूव्स को शानदार बता रहा है. एक यूजर ने लिखा, “वाइब है भाई वाइब”. वहीं एक और यूजर ने कहा कि दोनों ने स्टेज पर गर्दा उड़ा दिया. कई लोगों ने दोनों की सिंक्रोनाइजिंग को वीडियो की सबसे बड़ी खासियत बताया. कुछ यूजर्स का कहना है कि राजस्थानी गाने पर दोनों का यह अंदाज काफी शानदार लग रहा है.
यह भी पढ़ें: गजब! मंत्री जी को माला पहनाते रहे नेता जी, गले से गायब हो गई सोने की चेन
