Headlines

Tata Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार, देखें Top-5 लिस्ट


भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में ग्राहकों की पसंद लगातार बदल रही है. एक समय था जब लोग छोटी हैचबैक कारों को सबसे ज्यादा पसंद करते थे, लेकिन अब देश में एसयूवी और माइक्रो-एसयूवी का दबदबा बढ़ता जा रहा है. अगस्त 2026 की कार बिक्री रिपोर्ट के ताजा आंकड़े आ चुके हैं, और इस बार के नतीजों ने सबको चौंका दिया है. टाटा मोटर्स की लोकप्रिय सब-कॉम्पैक्ट कार टाटा पंच ने इतिहास रचते हुए देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार का खिताब अपने नाम कर लिया है.

टाटा पंच की बिक्री में 99% की भारी बढ़त

देश की ऑटो मार्केट में इस बार एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. अगस्त 2026 में Tata Punch देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है और इसने Maruti Suzuki जैसी बड़ी कंपनी की कारों को भी पीछे छोड़ दिया है. इस महीने Tata Punch की कुल 21,320 यूनिट्स बिकीं, जबकि पिछले साल अगस्त में इसकी सिर्फ 10,704 यूनिट्स ही बिकी थीं. यानी सिर्फ एक साल में इसकी बिक्री लगभग दोगुनी हो गई और इसमें 99 प्रतिशत की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई.

दूसरे नंबर पर रही Wagon R

बिक्री के मामले में Maruti Suzuki Wagon R दूसरे स्थान पर रही. पिछले साल अगस्त में इस कार की 14,552 यूनिट्स बिकी थीं, लेकिन इस साल अगस्त में इसकी बिक्री बढ़कर 20,180 यूनिट्स तक पहुंच गई. इस तरह Wagon R की बिक्री में सालाना आधार पर 39 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है.

Swift रही तीसरे स्थान पर

तीसरे नंबर पर Maruti Suzuki Swift रही, जिसकी इस साल अगस्त में 19,832 यूनिट्स बिकीं. पिछले साल इसी महीने में Swift की सिर्फ 12,385 यूनिट्स ही बिकी थीं, यानी इसकी बिक्री में 60 प्रतिशत का बड़ा उछाल आया है. खास बात यह रही कि टॉप-3 में शामिल Punch और Swift की बिक्री के बीच सिर्फ 1,488 यूनिट्स का ही फासला रहा, जिससे मुकाबला काफी करीबी बना रहा.

यह भी पढ़ें: रिजर्व लाइट जलने के बाद कितने KM चल सकती है पेट्रोल कार, जानें यहां?

चौथे स्थान पर Fronx, पांचवें पर Ertiga

Maruti Suzuki Fronx ने बिक्री के मामले में चौथा स्थान हासिल किया. अगस्त में इसकी 18,730 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल की समान अवधि में बिकी 12,422 यूनिट्स के मुकाबले 51 प्रतिशत ज्यादा है. साल 2023 में लॉन्च होने के बाद से Fronx लगातार कंपनी के लिए एक बड़ी सफल कार साबित हुई है.

पांचवें नंबर पर Maruti Suzuki Ertiga रही। इस साल अगस्त में इसकी 18,516 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल की 18,445 यूनिट्स के लगभग बराबर ही है. यानी इसकी बिक्री में सिर्फ 71 यूनिट्स का मामूली इजाफा हुआ और सालाना आधार पर इसकी बिक्री लगभग स्थिर बनी रही.

पेट्रोल से लेकर इलेक्ट्रिक तक हर विकल्प

Tata Punch की लोकप्रियता की सबसे बड़ी वजह यह है कि इसे अलग-अलग जरूरतों वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इसमें पेट्रोल, टर्बो-पेट्रोल, CNG और इलेक्ट्रिक, यानी हर तरह के पावरट्रेन का विकल्प मौजूद है. यही वजह है कि अलग-अलग बजट और पसंद वाले ग्राहक इस कार की तरफ आकर्षित हो रहे हैं. सेफ्टी के मामले में भी Tata Punch को काफी मजबूत माना जाता है, जो इसकी बिक्री बढ़ाने में एक अहम भूमिका निभा रही है. 

यह भी पढ़ें: 1 लीटर फ्यूल में कितना माइलेज देगी नई Baleno? पढ़ें गाड़ी का रिव्यू



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *