Headlines

ओली रॉबिन्सन ने रचा इतिहास, बुमराह के बाद ऐसा करने वाले दूसरे गेंदबाज बने


ओली रॉबिन्सन ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट में एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जो इससे पहले सिर्फ जसप्रीत बुमराह के नाम था. एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. पाकिस्तान का पहला विकेट रॉबिन्सन ने चटकाया, उन्होंने तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर सैम अयूब को एलबीडबल्यू आउट किया जो उनका 100वां टेस्ट विकेट था. इसी के साथ उन्होंने इतिहास रचा.

पाकिस्तान पहले ही 0-2 से सीरीज हार चुकी है, अब तीसरे टेस्ट में भी उनका बुरा हाल हो गया है. पहली पारी में पाक टीम का 9वां विकेट 107 के स्कोर पर गिर गया. ओली रॉबिन्सन 3 विकेट ले चुके हैं, जिन्होंने अयूब के रूप में अपना 100वां टेस्ट विकेट लेकर इतिहास रचा. वह पिछले 100 सालों में 100 प्लस विकेट 20 से कम औसत के साथ लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं. उनसे पहले सिर्फ जसप्रीत बुमराह ने ऐसा किया.

ओली रॉबिन्सन ने रचा इतिहास

ओली रॉबिन्सन का टेस्ट में औसत भी 19.34 है. उनके आलावा सिर्फ जसप्रीत बुमराह ने ऐसा किया. भारतीय तेज गेंदबाज टेस्ट में 232 विकेट ले चुके हैं, उनका गेंदबाजी औसत 19.79 का है.

रॉबिन्सन और बुमराह के 100 विकेट में भी एक संयोग देखने को मिला. बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ एजबेस्टन में रॉबिन्सन अपना 24वां टेस्ट खेल रहे हैं. बुमराह ने भी अपने 24वें टेस्ट में 100 टेस्ट विकेट पूरे किए थे. उन्होंने सितंबर, 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ ये आंकड़ा छुआ था.

ओवरऑल रिकॉर्ड देखें तो 100 प्लस विकेट लेने वालों में सबसे कम गेंदबाजी औसत का रिकॉर्ड इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज जॉर्ज लोहमैन के नाम दर्ज है. उन्होंने 18 टेस्ट में 112 विकेट लिए, उनका औसत 10.75 का है.

यह भी पढ़ें- दलीप ट्रॉफी में लिया IPL का बदला, कौन हैं त्र‍िपुराना व‍िजय? जिनकी फिरकी में ढेर वैभव सूर्यवंशी

पिछले 100 सालों में 100 से ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाजों में सबसे कम औसत अब ओली रॉबिन्सन का है, जिस पर पहले जसप्रीत बुमराह काबिज थे और अब वह दूसरे स्थान पर आ गए हैं. लिस्ट में देखें टॉप-5 गेंदबाज.

  • 19.34 – ओली रॉबिन्सन (102* विकेट)
  • 19.79 – जसप्रीत बुमराह (234 विकेट)
  • 20.39 – जॉनी वार्डल (102 विकेट)
  • 20.53 – एलन डेविडसन (186 विकेट)
  • 20.94 – मैल्कम मार्शल (376 विकेट).

यह भी पढ़ें- हार्दिक पांड्या की हुई वापसी, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंडिया-ए टीम का एलान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *