Headlines

Amavasya Surya Grahan 2026: वैशाख अमावस्या पर क्या आज सूर्य ग्रहण लगा है, जानें सच्चाई


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को, पर भारत में अदृश्य।

Vaishakh Amavasya Surya Grahan 2026: वैशाख अमावस्या शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026 को है. इसे सतुवाई अमावस्या या वैशाखी अमावस के नाम से भी जाना जाता है. वैशाख अमावस्या को पितृ पूजन, दान-स्नान और जप-तप के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है. लेकिन कई लोग आज इस दुविधा में हैं कि, आज वैशाख अमावस्या पर सूर्य ग्रहण तो नहीं लगा हुआ है. अगर आपके मन में भी ऐसा सवाल है या वायरल खबरों को देख आप परेशान हैं तो आइए आपको बताते हैं पूरी सच्चाई.

पंचांग (Panchang) गणना के अनुसार, अमावस्या तिथि की बात करें तो वैशाख अमावस्या 16 अप्रैल रात 08:11 बजे से शुरू हो चुकी है और 17 अप्रैल की शाम 05:21 बजे तक रहेगी. उदया तिथि के आधार पर आज 17 अप्रैल को वैशाख अमावस्या मनाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: Vaishakh Amavasya 2026: पितृ दोष शांति और पुण्य कमाने का खास दिन है वैशाख अमावस्या, करें ये काम

क्या वैशाख अमावस्या पर सूर्य ग्रहण लगा है

बात करें सूर्य ग्रहण तो, खगोल विज्ञान के अनुसार सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या के दिन ही लगता है, लेकिन हरेक अमावस्या पर सूर्य ग्रहण लगने की घटना हो ऐसा जरूरी नहीं है. सूर्य ग्रहण तभी लगता है, जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी का एक सीध में आ जाए. आमतौर पर साल में कम से कम 2 और अधिकतम 5 सूर्य ग्रहण लग सकते हैं. हालांकि एक साल में 2 से अधिक सूर्य ग्रहण लगने को दुर्लभ माना जाता है.

वैशाख अमावस्या पर नहीं लगेगा सूर्य ग्रहण

ज्योतिष, पंचांग और वैज्ञानिक गणनाओं के अनुसार 17 अप्रैल को वैशाख अमावस्या पर सूर्य ग्रहण नहीं लगेगा. पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक और ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अनीष व्यास ने भी बताया कि, वैशाख अमावस्या पर ग्रहण का साया नहीं रहेगा. इसलिए आप सामान्य तरीके से अमावस्या का स्नान, पूजा-पाठ और दान कर सकते हैं. आज ग्रहण या सूतक से जुड़े कोई नियम मान्य नहीं रहेंगे.

वैशाख अमावस्या पर पंचक का साया

वैशाख अमावस्या पर सूर्य ग्रहण तो नहीं लग रहा है, लेकिन आज पंचक का आखिरी दिन रहेगा. ऐसे में वैशाख अमावस्या पर पंचक का साया पड़ सकता है. हालांकि पंचक लगभग दोपहर 1 बजे समाप्त हो जाएगा और इसका भी अमावस्या के पूजन, व्रत या दान आदि पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा.

सूर्य ग्रहण कब लगेगा (Surya Grahan 2026 Date)

आज वैशाख अमावस्या पर सूर्य ग्रहण लगने की कोई पुष्टि नहीं की गई है. लेकिन साल का दूसरा ग्रहण (Second Surya Grahan 2026) 12 अगस्त 2026 को लगेगा. लेकिन यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा और सूतक मान्य नहीं होगा.

वैशाख अमावस्या पर करें ये काम

  • सुबह जल्दी उठकर पवित्र नदी या शुद्ध जल से स्नान करें.
  • स्नान के बाद पितरों का तर्पण करें.
  • गरीब और जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र, जल, तिल आदि का दान करें.
  • पीपल वृक्ष की पूजा करें और सरसों तेल का दीप जलाएं.

ये भी पढ़ें: Vaishakh Amavasya 2026: वैशाख अमावस्या पर बनेंगे कई शुभ योग, पंचक भी हो जाएगा खत्म
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Portal WordPress Multilingual CMS WordPress Plugin WordPress Multilingual Contact Form 7 Addon WordPress Multilingual Gravity Forms Multilingual Add-On WordPress Multilingual MailChimp WordPress Multilingual Media Add-On WordPress Multilingual Multisite WordPress Multilingual String Translation Addon WordPress Multilingual Translation Analytics Add-On WordPress Multilingual Translation Management Addon WordPress Multilingual WooCommerce Gateways Country Limiter Add-On