भारत में धर्म के प्रति आस्था केवल एक भावना नहीं, बल्कि जीवनशैली का अहम हिस्सा बन चुका है. यही कारण है कि, आम लोगों से लेकर बड़े सेलिब्रिटीज तक समय-समय पर देश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के दर्शन करते दिख जाते हैं.
इस हफ्ते बी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जब फिल्म स्टार, फिटनेस आइकन और ब्यूटी पेजेंट कंटेस्टेंट्स आध्यात्मिक यात्रा करते दिखाई दिए. महाकाल की नगरी उज्जैन से लेकर पुरी तक इनकी मौजूदगी ने एक बार फिर से यह साबित कर दिया कि, आस्था की भावना सभी को आपस में जोड़ती है.
मिलिंद सोमन पत्नी के साथ पहुंचे महाकाल के दरबार
फिटनेस आइकन मिलिंद सोमन (Milind Soman) अपनी पत्नी Ankita Konwa के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर (Shri Mahakaleshwar Temple) दर्शन के लिए पहुंचे. यहां उन्होंने सुबह के समय होने वाली भस्म आरती में हिस्सा भी लिया.
भस्म आरती भगवान शिव को समर्पित बेहद ही खास और प्राचीन परंपरा है, जिसे ब्रह्म मुहूर्त में किया जाता है. यह आरती जीवन और मृत्यु चक्र का प्रतीक है, जिससे जुड़कर भक्त एक गहरी आध्यात्मिक अनुभूति को प्राप्त करते हैं.
मिलिंद सोमन पहले भी कई बार अपने इंटरव्यू में कह चुके हैं कि, फिटनेस के साथ मानसिक शांति और आध्यात्मिक संतुलन बेहद जरूरी है. महाकाल मंदिर में उनकी उपस्थिति इस सोच को दर्शाती है.
‘धुरंधर’ फिल्म की एक्ट्रेस सारा अर्जुन महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंची. महाकालेश्वर में उन्होंने भस्म आरती में शामिल होकर आशीर्वाद लिया.इस दौरान उनका भक्तिमय अंदाज़ देखने को मिला.#Mahakal #Ujjain #Mahakaleshwar #SaraArjun #Dhurandhar #HindiNews #ABPNews pic.twitter.com/BbfDTlFLpq
— ABP News (@ABPNews) April 11, 2026
Gen Z कलाकारों में भी बढ़ रही आध्यात्मिक रुचि
युवा अभिनेत्री सारा अर्जुन (Sara Arjun) भी हाल ही उज्जैन स्थित महाकाल के दर्शन करने पहुंची थीं. उन्होंने भी भस्म आरती में शामिल होकर इस खास अनुभव को अपने करियर का सबसे यादगार पल बताया.
भस्म आरती सुबह करीब 3.30 बजे से 5.30 बजे के बीच होती है, और इसमें शामिल होने हर किसी के लिए आसान नहीं होता है. इसके लिए सबसे पहले रजिस्ट्रेशन और नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है.
सारा अर्जुन का यह फैसला दर्शाता है कि, नई पीढ़ी भी अब केवल ग्लैमर तक सीमित नहीं है, बल्कि अपनी जड़ों और आध्यात्म से जुड़ने का प्रयास कर रही है.
पुरी जगन्नाथ में भी दिखी अटूट श्रद्धा
वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) ने भी श्री जगन्नाथ मंदिर (Shri Jagannath Temple) में दर्शन किए. इस दौरान वह पारंपरिक कपड़ों में पहुंचे और भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया.
पुरी का जगन्नाथ धाम देश के सबसे पवित्र और प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों में से एक है. यहां हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं, खासकर रथ यात्रा (Rath Yatra) के दौरान यहां का माहौल और भी भव्य हो जाता है.
मिस इंडिया कंटेस्टेंट्स ने भी लिया आशीर्वाद
इस बीच Femina Miss India 2026 की कुछ प्रतिभागी भी पुरी पहुंचीं. पारंपरिक पाटा साड़ी पहनें इन प्रतिभागियों ने मंदिर में दर्शन किए और अपने फाइनल से पहले आशीर्वाद प्राप्त किया.
उन्होंने कोणार्क के सूर्य मंदिर (Konark Sun Temple)और Chandrabhaga Beach का भी दौरा किया. कंटेस्टेंट्स ने इस अनुभव को बेहद भावुक और यादगार बताया.
पेजेंट का ग्रैंड फिनाले 18 अप्रैल को KIIT में आयोजित किया जाएगा.
इन सभी बातों को ध्यान से देखा जाए तो एक बात साफ है कि, चाहे युवा कलाकार हो या अनुभवी अभिनेता या फिर ग्लैमरस दुनिया से जुड़े लोग सभी अपने जीवन में स्थिरता और शांति की खोज के लिए आध्यात्मिक राह का ही सहारा लेते हैं.
हालांकि इस बात को भी समझने की जरूरत है कि, ये यात्राएं केवल ट्रेंड या शोऑफ का हिस्सा नहीं होना चाहिए. अगर आप केवल फोटो या सोशल मीडिया के लिए मंदिर के दर्शन कर रहे हैं, तो उसका असली अर्थ खत्म हो जाता है.
आस्था को समझने का मतलब अंदर से जुड़ना, अनुशासन के जीवन जीना और मन में लोक भावना बनाए रखना. उज्जैन की भस्म आरती हो या पुरी का जगन्नाथ धाम मंदिर ये जगहें केवल धार्मिक नहीं, बल्कि मानसिक शांति और आत्मचिंतन का भी केंद्र है. यही कारण है कि, यहां हर उम्र के लोग खिंचे चले आते हैं.
आखिर में इन सेलिब्रिटी विजिट्स से एक संदेश मिलता है कि, सफलता चाहे जितनी भी बड़ी क्यों न हो, सुकून और शांति के लिए इंसान अपनी जड़ों की ओर ही लौटता है.
महाकालेश्वर मंदिर यात्रा: भस्म आरती से लेकर दर्शन तक, उज्जैन में 2-3 दिन में कैसे करें प्लान?
