भारत और अफगानिस्तान के बीच रविवार, 13 सितंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है. सभी मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे. अफगानिस्तान इस सीरीज का मेजबान है. दरअसल, बीसीसीआई ने इस सीरीज के लिए अरुण जेटली स्टेडियम अफगानिस्तान को होमग्राउंड के तौर पर दिया है. क्रिकेट फैंस भारत-अफगानिस्तान पहले टी20 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, बारिश फैंस का मजा किरकिरा कर सकती है.
भारत और अफगानिस्तान के बीच साल 2010 से अब तक कुल 9 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें 7 मैच टीम इंडिया ने जीते हैं. इसके अलावा, 1 मुकाबला टाई रहा, जिसे भारत ने सुपर ओवर में अपने नाम किया, जबकि एक मैच नो रिजल्ट रहा था.
रविवार को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? क्या रद्द होगा पहला टी20?
‘एक्यूवेदर’ के अनुसार, रविवार को दिन में दिल्ली में बारिश के 64 प्रतिशत चांस हैं. वहीं शाम में भी हल्की बारिश हो सकती है. ऐसे में मैच देरी से भी शुरू हो सकता है. शाम साढ़े 6 बजे मैच का टॉस होना है, और 7 बजे मैच शुरू होना है. मैच के समय बारिश की उम्मीद काफी कम है. हालांकि, आसमान में काले बादल छाए रहेंगे.
दिल्ली में दोपहर 1 बजे के बाद बारिश के 50 प्रतिशत चांस हैं. वहीं शाम 6 बजे बारिश की आशंका 40 प्रतिशत, जबकि 7 बजे यह घटकर 37 प्रतिशत रह सकती है. अगले दो घंटों में बारिश की आशंका थोड़ी बढ़कर 40 प्रतिशत तक पहुंच सकती है. रात 10 बजे 37 प्रतिशत और 11 बजे 34 प्रतिशत हो सकती है. इसका मतलब है कि मैच के समय भी बारिश खलल डाल सकती है.
कहां देखें भारत और अफगानिस्तान का पहला टी20, लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स?
भारत और अफगानिस्तान के पहले टी20 मैच का लाइव टेलीकास्ट आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे. वहीं लाइव स्ट्रीमिंग आप फैनकोड ऐप और वेबसाइट दोनों पर देख सकेंगे.
भारतीय टीम का फुल स्क्वाड- श्रेयस अय्यर (कप्तान ), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर, वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई.
अफगानिस्तान का स्क्वाड- इब्राहिम जादरान (कप्तान), दारविश रसूली, नूर उल रहमान, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, अजमतुल्लाह उमरजइ, राशिद खान, मोहम्मद नबी, गुलबदिन नायब, नांगेलिया खरोटे, अब्दुल्लाह अहमदजइ, फजलहक फारूकी, नवीनुल हक, मुजीबुर रहमान, नूर अहमद.
यह भी पढ़ें-
कौन करेगा ओपनिंग? क्या ईशान किशन चोटिल? श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें
