Headlines

TMC के बागी सांसदों को BJP में जगह? समिक भट्टाचार्य बोले ‘…तो अंडे पड़ेंगे’


NCPI में गए टीएमसी के बागी सांसदों की बीजेपी में एंट्री को लेकर जारी अटकलों और बयानबाजी के बीच बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने साफ कर दिया है कि इनको पार्टी में नहीं लिया जाएगा. उन्होंने तंज कसते हुए यह भी कहा कि अगर टीएमसी के बागी सांसदों को बीजेपी में शामिल किया तो उनकी तरफ फेंके जाने वाले अंडे उनकी हमारी तरफ आएंगे. भट्टाचार्य ने यह जवाब एनसीपीआई सांसद जगदीश बसुनिया के उस बयान के जवाब में दिया, जिसमें एनसीपीआई के 17 सांसद भाजपा में शामिल होने का दावा किया गया था.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने कहा, ‘वे कुछ भी कह सकते हैं, वह सांसद हैं और लोकतांत्रिक व्यवस्था में उन्हें बोलने का अधिकार है. भारतीय जनता पार्टी उन्हें शामिल करेगी या नहीं, इस पर कोई चर्चा नहीं हुई है. उन्होंने आगे कहा कि अगर हम तृणमूल को इस तरह अपनाते हैं तो जो अंडे उनकी तरफ जा रहे थे वे हमारी तरफ आएंगे और हम अंडे खाने का जोखिम नहीं उठाना चाहते.’

TMC के बागी सांसद ने किया था बड़ा दावा

इससे पहले टीएमसी छोड़कर एनसीपीआई में शामिल होने वाले सांसद जगदीश चंद्र बसनिया ने दावा किया था कि दुर्गा पूजा से पहले तीन अल्पसंख्यक सांसदों को छोड़कर NCPI के 17 सांसद बीजेपी में शामिल हो जाएंगे. एनसीपी सांसद ने दावा किया कि भाजपा ने हमें एनसीपी में शामिल होने के लिए मजबूर किया है, जबकि हम भाजपा में शामिल होना चाहते थे. 

क्या बोले बसुनिया?

बसुनिया ने आगे कहा, ‘अगर सब ठीक रहा तो दुर्गा पूजा से पहले हम 20 में से 17 सांसद भाजपा में शामिल हो सकते हैं.’ उन्होंने यह भी दावा किया था कि सांसद अबू ताहेर और खलीलुर रहमान को विभिन्न विभागों का प्रभार दिया जाएगा और वे एनडीए का समर्थन भी करेंगे. सांसद ने आगे कहा कि उनके निर्वाचन क्षेत्र अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्र हैं, इसलिए वे सीधे भाजपा में नहीं जाएंगे.’

अमित शाह के UCC ऐलान पर ओवैसी ने दिया चैलेंज – ‘हिम्मत है तो…’

TMC के 20 बागी सांसदों का NCPI में हुआ था विलय

टीएमसी के 20 बागी सांसदों ने नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) में विलय किया था. इसमें  सुदीप बंद्योपाध्याय, डॉ. काकोली घोष दस्तीदार, शताब्दी रॉय, माला रॉय, मिताली बाग, पार्थ भौमिक, अधिकारी दीपक देव, डॉ. शर्मिला सरकार, सयानी घोष, बापी हलदार, कालीपद सारेन खेरवाल, जगदीश चंद्र बर्मा बसुनिया, प्रसून बनर्जी, अरूप चक्रवर्ती, असित कुमार मल, यूसुफ पठान, जून मालिया, खलीलुर रहमान, मोहम्मद अबू ताहेर खान और रचना बनर्जी शामिल हैं.

TMC के 17 बागी सांसद BJP में होंगे शामिल, NCPI नेता का चौंकाने वाला बयान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *