Headlines

दिल्ली: नारायणा-इंद्रपुरी पुल की जगी उम्मीद, सांसद बांसुरी ने किया निरीक्षण


नारायणा और इंद्रपुरी के बीच पुल का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक बार फिर उम्मीद जगी है. सांसद बांसुरी स्वराज और राजेंद्र नगर विधायक उमंग बजाज ने उत्तर रेलवे और एमसीडी के अधिकारियों के साथ उस जगह का दौरा किया, जहां पुल बनाया जाना है. लंबे समय से अटकी इस परियोजना को आगे बढ़ाने को लेकर मौके पर जरूरी मुद्दों पर बातचीत हुई.

पुल बनने से इंद्रपुरी कॉलोनी और इंद्रपुरी पुनर्वासित कॉलोनी के लोगों के लिए नारायणा विहार और रिंग रोड की ओर जाना आसान हो सकता है. अभी कई लोगों को संकरी गलियों से होकर निकलना पड़ता है. कई मौकों पर रेलवे ट्रैक के रास्ते जाना भी मजबूरी बन जाता है.

दिल्ली में गणपति उत्सव की धूम, जानिए इस बार क्या है खास?

हजारों लोगों तक सीधी पहुंच

इस पुल का फायदा सिर्फ इंद्रपुरी के लोगों तक सीमित नहीं रहेगा. नारायणा गांव और नारायणा विहार में रहने वाले हजारों लोगों को भी इंद्रपुरी और आसपास के इलाकों तक सीधी पहुंच मिल सकेगी. फिलहाल सुरक्षित रास्ते की कमी के कारण लोगों को कई किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है.

बच्चों के लिए भी अहम है यह कनेक्टिविटी

स्थानीय लोगों की परेशानी का एक बड़ा हिस्सा रेलवे ट्रैक से जुड़ा है. कई बार स्कूली बच्चों समेत लोगों को ट्रैक पार करके रास्ता निकालना पड़ता है, जो जोखिम भरा है. प्रस्तावित पुल बनने के बाद ऐसी आवाजाही पर काफी हद तक रोक लगने की उम्मीद है.

अधिकारियों को दिए निर्देश

निरीक्षण के दौरान जमीन उपलब्ध कराने और पुल के तकनीकी डिजाइन से जुड़ी अड़चनों पर भी बात हुई. अधिकारियों को इन समस्याओं को जल्द सुलझाने के निर्देश दिए गए हैं. अब स्थानीय लोगों की नजर इस बात पर है कि इन बाधाओं के बाद पुल का निर्माण कार्य कब जमीन पर शुरू होता है. फिलहाल इस पुल को लेकर अब लोगों में उम्मीद की किरण दिखाई देने लगी है. सांसद बांसुरी स्वराज ने लोगों की सुविधा सुनिश्चित करने के भी आदेश दिए हैं.

BRICS के बीच रील बनाना पड़ा महंगा, हथियारों का किया प्रदर्शन, अब सस्पेंड



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *