Headlines

‘सिर्फ पैसा कमाना मकसद नहीं था’ रश्मि देसाई ने 8 साल में क्यों ठुकराए दर्जनों ऑफर्स?


टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मि देसाई करीब 8 साल बाद फिर से कमबैक कर रही हैं. एक्ट्रेस ने इतना लंबा ब्रेक क्यों लिया? क्या उन्हें ऑफर्स नहीं मिल रहे थे या फिर मनचाहा रोल नहीं मिल रहा था? एक्ट्रेस ने खुद इन बातों पर रिएक्ट किया है.

रश्मि देसाई ने कहा है कि उनके लिए सिर्फ स्क्रीन पर नजर आना ही काफी नहीं है. एक्ट्रेस का कहना है कि यह लंबा ब्रेक काम की कमी की वजह से नहीं था. 

रश्मि ने खुलासा किया कि इन सालों में उन्हें कई ऑफर्स मिले, लेकिन उन्होंने उन्हें ठुकरा दिया क्योंकि वह ऐसे किरदार और कहानी का इंतजार कर रही थीं, जिससे वह दिल से जुड़ सकें.

अब करीब आठ साल तक अब रश्मि देसाई अब स्टार प्लस के अपकमिंग शो ‘सयोनी’ के साथ छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं. उन्होंने कहा है कि ‘सयोनी’ का कैरेक्टर उन्हें बहुत पसंद आया और इसमें उनके किरदार माया के साथ उनकी यह तलाश पूरी हुई.

 ‘सयोनी’ की कहानी में क्या खास है? इस पर रश्मि देसाई कहती हैं, ‘किरदार माया को लेकर जो खास बात महसूस हुई, वही मुझे इस शो की ओर लेकर आई. माया कोई काल्पनिक या बनाई हुई शख्सियत नहीं, बल्कि एक बेहद प्रैक्टिकल और वास्तविक किरदार है.’

सिर्फ पैसा कमाना मकसद नहीं था' रश्मि देसाई ने 8 साल में क्यों ठुकराए दर्जनों ऑफर्स?

अपने कमबैक पर रश्मि देसाई ने कहा, ‘माया सिर्फ एक किरदार या कल्पना नहीं है. ‘सयोनी’ में मैं एक बहुत ही प्रैक्टिकल किरदार निभाने जा रही हूं. एक कलाकार के तौर पर मैं इस बात से इनकार नहीं करूंगी कि मुझे कई ऑफर्स मिले, लेकिन मैंने उन्हें इसलिए मना कर दिया क्योंकि जो कहानियां और किरदार मेरे पास आ रहे थे, उनसे मैं खुद को जोड़ नहीं पा रही थी.’

सिर्फ स्क्रीन पर नजर आना, काम करना और पैसे कमाना ही जरूरी नहीं है. आपको ऐसा कुछ करना चाहिए जिसे लोग लंबे समय तक याद रखें और मैं भी अपने काम के लिए जानी जाती हूं.

एक्ट्रेस आगे कहती हैं, ‘हर कलाकार चाहता है कि उसे एक खूबसूरती से लिखा हुआ किरदार निभाने का मौका मिले. मैं टीवी पर वापसी करने के लिए वापसी नहीं करना चाहती थी, मैं एक मकसद की तलाश में थी. एक कलाकार के तौर पर हमारे पास कई मौके आते हैं, लेकिन सिर्फ स्क्रीन पर नजर आना, काम करना और पैसे कमाना ही जरूरी नहीं है. आपको ऐसा कुछ करना चाहिए जिसे लोग लंबे समय तक याद रखें और मैं भी अपने काम के  लिए जानी जाती हूं. ‘सयोनी’ में वह स्पार्क है. मुझे लगता है कि इस शो की कहानी इसके कलाकारों से भी कहीं बड़ी है.’

सिर्फ पैसा कमाना मकसद नहीं था' रश्मि देसाई ने 8 साल में क्यों ठुकराए दर्जनों ऑफर्स?

रश्मि देसाई के करियर की बात करें तो सीरीयल उतरन में’तपस्या ठाकुर’ के किरदार से उन्हें घर-घर में पहचान मिली और टीवी की बड़ी स्टार बन गईं. इसके बाद ‘दिल से दिल तक’ जैसे कई सीरियल में पॉपुलर कैरेक्टर में नज़र आईं. 

रश्मि देसाई कई ‘बिग बॉस’ और ‘झलक दिखला जा’ ‘नच बलिए’ जैसे कई रिएलिटी शो में भी नज़र आ चुकी हैं.

अब वो ‘सयोनी’ सीरीयल में दिखेंगी. इसमें उनके साथ जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग भी नजर आएंगे. यह शो 23 सितंबर से शाम 7:30 बजे स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर प्रसारित होगा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *