Headlines

जया की जान बचाने के लिए गहने बेचेगी अनुपमा, चंद्रिका पर लगेगा बिरजू को गायब करने का आरोप


टीवी सीरियल्स के अपकमिंग एपिसोड में एक के बाद एक बड़े ट्विस्ट और ड्रामे देखने को मिलने वाले हैं. ‘अनुपमा’ में कस्टडी विवाद के बीच अनुपमा बड़ा त्याग करेगी, वहीं ‘वसुधा’ में चोरी और बिरजू के गायब होने का राज उलझता नजर आएगा. दूसरी तरफ ‘गंगा माई की बेटियां’ में सिद्धू इंदुरानी की साजिशों का पर्दाफाश करेगा, जबकि ‘तुम से तुम तक’ में हर्ष को लेकर ऑफिस में विवाद बढ़ेगा और मीरा-मानसी की मुश्किलें भी बढ़ती नजर आएंगी. आइए जानते हैं इन शोज के अपकमिंग एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है.

‘अनुपमा’
रुपाली गांगुली के पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ के अपकमिंग एपिसोड में प्रांशी की कस्टडी को लेकर अंश और परिवार के बीच तनाव बढ़ता नजर आएगा. गौतम अंश की परवरिश और हैसियत पर सवाल उठाएगा और कहेगा कि वो प्रांशी को वो सुख-सुविधाएं नहीं दे सकता, जो उनका परिवार दे सकता है. वहीं, प्रेम गौतम से जुड़ी किसी बड़ी गड़बड़ी को लेकर उसे चेतावनी देगा. दूसरी तरफ पारितोष भी सबके सामने गौतम के किसी बड़े कांड का पर्दाफाश करने की तैयारी में नजर आएगा. वहीं, जया की जान बचाने के लिए अनुपमा बड़ा त्याग करेगी. वो अपने गहने बेचकर जया के इलाज का इंतजाम करेगी. 

‘वसुधा’
जी टीवी के शो ‘वसुधा’ के अपकमिंग एपिसोड में लाजवंती, चंद्रिका सिंह चौहान पर अपने पति बिरजू के अचानक गायब होने का गंभीर आरोप लगाएगी. वहीं, घर में कीमती हार या सामान की चोरी को लेकर भी जमकर हंगामा होगा. घरवालों के बीच बहस के बाद तलाशी का फैसला लिया जाएगा, जिससे मामले की सच्चाई सामने आने की उम्मीद है. दूसरी तरफ देव और बिरजू के बीच तीखी बहस के बाद हाथापाई भी देखने को मिलेगी, जिसे देखकर वसुधा हैरान रह जाएगी. वहीं, वसुधा मुंडवा में रहकर चंद्रिका के अतीत और लाजवंती-बिरजू की नफरत की असली वजह पता लगाने में जुटी है. वो चौहान परिवार को बदनाम करने वाले असली शख्स का भी पर्दाफाश करने की कोशिश करेगी.

ये भी पढ़ें:- ‘बजट से ज्यादा जरूरी कंटेंट है…’, ‘हनुमान अंश’ के मुरीद हुए सोनू सूद, फिल्म की सफलता पर कही ये बात

‘गंगा माई की बेटियां’
जी टीवी के लोकप्रिय शो ‘गंगा माई की बेटियां’ के अपकमिंग एपिसोड में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा. स्नेहा के एग्जाम को लेकर एक बार फिर मुश्किलें बढ़ती नजर आएंगी. वहीं, शो में सबसे बड़ा ट्विस्ट इंदुरानी को लेकर आएगा. सिद्धू आखिरकार इंदुरानी की साजिशों का पर्दाफाश करने में कामयाब होगा और सबके सामने उसकी असलियत लेकर आएगा. इंदुरानी का सच सामने आने के बाद दुर्गावती और कौशल्या के होश उड़ जाएंगे. वहीं, इस पूरे घटनाक्रम के दौरान सिद्धू भी भावुक होता नजर आएगा. अब देखना होगा कि इंदुरानी के राज खुलने के बाद परिवार में क्या नया बवाल खड़ा होता है.

‘तुम से तुम तक’
टीवी शो ‘तुम से तुम तक’ के अपकमिंग एपिसोड में वर्धन ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज में एक बार फिर बड़ा ड्रामा देखने को मिलेगा. ऑफिस में पूजा के दौरान हर्ष को आर्यवर्धन की जगह आरती करने के लिए आगे किया जाएगा, जिसे देखकर अनु काफी दुखी और आहत होगी. वहीं, एक कर्मचारी हर्ष से सवाल करेगा कि वो किस अधिकार से कंपनी में ये जिम्मेदारी संभाल रहा है. दूसरी तरफ, अनु और आर्यवर्धन की जिंदगी में मुश्किलें खड़ी करने वाली मीरा और मानसी पर भी अब बड़ा खतरा मंडराता नजर आएगा. दोनों की पुरानी साजिशें अब उनके लिए मुसीबत बन सकती हैं. 

ये भी पढ़ें:- भाई सोहेल खान के घर गणपति विसर्जन में पहुंचे सलमान, बप्पा की भक्ति में डूबे भाईजान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *